कौन हैं ‘महाभारत’ एक्टर सौरव गुर्जर? महिला के आरोपों से विवादों में, ‘ब्रह्मास्त्र’ के विलेन का अमेरिका में भी घर

Last Updated:September 21, 2026, 13:16 IST
एक्टर और रेसलर सौरव गुर्जर रविवार को अचानक सुर्खियों में आए. जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस गिरफ्तार कर ले गई. उनपर महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. चलिए बताते हैं कौन हैं सौरव गुर्जर.
‘महाभारत’ सीरियल में भीम, ब्रह्मास्त्र एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर इन दिनों अपने किसी काम की वजह से नहीं बल्कि विवाद की वजह से चर्चा में हैं. शादी का झांसा देकर उत्पीड़न करने का एक महिला ने उनपर आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. फिलहाल वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. (Image: Insta/thesauravgurjar)
महिला ने सौरव गुर्जर पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनकी अमेरिका से जॉब छुड़वा दी. शादी का वादा किया था और उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे. मगर बाद में उन्हें धोखा दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया. महिला का दावा है कि उनकी मुलाकात सौरव गुर्जर से साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. दोनों फिर लिव-इन में रहने लगे. फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गए और नंबर भी ब्लॉक कर दिया. चलिए बताते हैं आखिर सौरव गुर्जर है कौन. (Image: Insta/thesauravgurjar)
सौरव गुर्जर का जन्म 26 सितंबर 1985 को मध्य प्रदेश के डबरा में हुआ. वह पेशे से एक प्रोफेशनल रेसरल, एक्टर और WWE की वजह से जाने जाते हैं. उनका रिंग का नाम संगा था. इसके अलावा वह नेशनल किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं. (Image: Insta/thesauravgurjar)
Add as Preferred Source on Google
40 साल के सौरव गुर्जर ने स्पोर्ट्स के बाद एक्टिंग में भी हाथ अजमाया. 2013 में उन्होंने महाभारत के भीम के रूप में करियर की शुरुआत की. ये शो एक साल तक चला. फिर वह संकट मोचन हनुमान में रावण और बाली के रूप में भी नजर आए. (Image: Insta/thesauravgurjar)
टीवी के अलावा सौरव गुर्जर ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में नेगेटिव रोल प्ले किया है. ये उनका बॉलीवुड डेब्यू था. इस फिल्म के बाद उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला और सौरव ने तीन साल के ब्रेक के बाद कलर्स के शिव शक्ति तप त्याग तांडव से कमबैक किया. (Image: Insta/thesauravgurjar)
साल 2018 से 2024 तक उनका सिक्का WWE में चला था. 2020 में उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर ‘इंडस शेर’ टीम बनाई. बाद में उन्होंने ‘सांगा’ नाम से रेसलिंग की और 2023 में ‘इंडस शेर’ के साथ WWE के Raw ब्रांड का हिस्सा बने. 2024 में उन्होंने अपना आखिरी WWE मैच Andre the Giant Memorial Battle Royal में खेला था. (Image: Insta/thesauravgurjar)
सौरव गुर्जर इंस्टाग्राम पर भी खासा एक्टिव रहते हैं. उन्हें 1.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. जबकि वह सिर्फ 28 लोगों को ही फॉलो करते हैं. यहां उन्होंने अपने बायो में खुद के बारे में पूर्व डब्लूडब्लूई का सुपरस्टार और एक्टर बताते हैं. (Image: Insta/thesauravgurjar)
सोशल मीडिया प्रोफाइल देखने से ये भी मालूम चलता है कि सौरव गुर्जर की दोस्ती एक्टर शहीर शेख के साथ भी बहुत गहरी हैं. ये तीन यार हैं जो अक्सर घूमने फिरने साथ जाते हैं. इनकी साथ में कई तस्वीरें भी देखने को मिलती है. (Image: Insta/thesauravgurjar)
एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू में सौरव गुर्जर ने खुलासा किया कि उनका अमेरिका से लेकर मुंबई तक में अपना घर है. उनका सपना हमेशा WWE तक में पहुंचना था और उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया. आज के समय में वह आर्थिक रूप से सक्षम हैं. (Image: Insta/thesauravgurjar)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 21, 2026, 13:16 IST



