गणेश पंडाल बना सिनेमा हॉल, बड़े पर्दे पर दिखा हनुमान अंश का अनोखा नजारा, देखने उमड़ी भीड़

Last Updated:September 21, 2026, 17:00 IST
Ganesh Pandal Kota: कोटा में गणेश उत्सव के दौरान एक अनोखा गणेश पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पंडाल को सिनेमा हॉल की थीम पर तैयार किया गया है, जहां बड़े पर्दे पर हनुमान अंश का विशेष नजारा देखने को मिल रहा है. गणेश पंडाल की अनोखी सजावट और सिनेमा हॉल जैसा माहौल लोगों को खासा पसंद आ रहा है. इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों की भीड़ जुट रही है.
ख़बरें फटाफट
कोटा: कोटा में इन दिनों गणेश उत्सव चल रहा है और गणेश उत्सव के दौरान ही कोटा में अलग-अलग जगहों पर तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. कहीं अनोखी गणेश जी की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है तो कहीं धार्मिक भजन संध्या तो कही महाआरती जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी बीच कोटा के कोटड़ी इलाके में गणेश पंडाल में एक अनोखे आयोजन का नजारा देखने को मिला.
यहां कोटडी में शिव चौक के राजा जय श्री गणेश मित्र मंडल ने गणेश पंडाल को ही सिनेमा घर बना दिया. इस अनोखे कार्यक्रम के लिए गणेश मित्र मंडल कोटड़ी के कार्यकर्ताओं ने पंडाल के पास बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई थी ओर लोगों को आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई, सभी ने अपने परिवार और बच्चों के साथ इस फिल्म को देखा.
धार्मिक माहौल में हनुमान अंश फिल्म का आनंद लियाजानकारी के अनुसार नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ी इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया और इस गणेश पंडाल में फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे. आयोजकों के अनुसार करीब 500 से 700 लोगों ने यहां फिल्म देखी है और गणेश उत्सव के बीच धार्मिक माहौल में हनुमान अंश फिल्म का आनंद लिया. एक और जहां पंडाल में एक ओर गणेश जी की प्रतिमा विराजमान थी तो दूसरी ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर फिल्म दिखाई जा रही थी. लोग गणेश जी के दर्शन करने के साथ फिल्म देखने के लिए भी पंडाल में पहुंचे. इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक और सिनेमा घर की तरह नजर आया. इस मूवी को देखने के लिए लोगों में पहले से ही रुचि बनी हुई है इसी को देखत हुए पंडाल में फिल्म दिखाने का आयोजन किया गया.
44 दिनों में 329 करोड़ का ग्रॉस, देश में 258 करोड़ का नेट कलेक्शननीम करोली बाबा के जीवन पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 44 दिनों में वर्ल्डवाइड 329.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इधर भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. निर्देशक ने संकल्प लिया है कि संत और महान कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर बन रही इस फिल्म से होने वाली 100 परसेंट कमाई ‘सेवा संकल्प अभियान’ में दान की जाएगी. ‘राम बोला’ की कहानी गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी. फिल्म के ऐलान के साथ ही इसके सामाजिक पहलू को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंFirst Published :
September 21, 2026, 17:00 IST



