मराठी स्टाइल में सजा भीलवाड़ा का गणेश पंडाल, FCI रोड पर दिख रहा महाराष्ट्र जैसा माहौल, भक्त हो रहे आकर्षित

Last Updated:September 21, 2026, 22:36 IST
Bhilwara Ganesh Pandal: गणेश महोत्सव को लेकर भीलवाड़ा शहर में जगह-जगह आकर्षक गणेश पंडाल सजाए गए हैं. FCI रोड स्थित हरिजन बस्ती में युवा मित्र मंडल की ओर से बनाया गया गणेश पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पंडाल को खास तौर पर मराठी स्टाइल में सजाया गया है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गणपति दर्शन के साथ महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा जैसा अलग माहौल देखने को मिल रहा है.
भीलवाड़ा – गणेश महोत्सव को लेकर शहर में जगह-जगह गणेश मंडलों की ओर से पंडाल सजाए गए हैं. इसी बीच FCI रोड स्थित हरिजन बस्ती में बनाया गया गणेश पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां युवा मित्र मंडल की ओर से गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पंडाल को मराठी स्टाइल में सजाया गया है. जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. एक तरफ से यह है राजस्थान में मराठी स्टाइल देखने को मिल रहा है.
भीलवाड़ा शहर के FCI रोड पर अरिहंत हॉस्पिटल के पास बनाए गए इस पंडाल में भगवान गणेश की 13.5 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है. यह प्रतिमा विशेष रूप से मध्य प्रदेश के नीमच से मंगवाई गई है. विशाल और आकर्षक प्रतिमा को मंडल की ओर से FCI चा राजा नाम दिया गया है. गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा को देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
मंडल की ओर से गणेश महोत्सव के लिए पंडाल की सजावट से लेकर आयोजन तक में मराठी शैली को ध्यान में रखा गया है. पंडाल का पूरा स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है. शाम के समय यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है और क्षेत्र में गणपति महोत्सव का उत्साह देखने को मिल रहा है.
Add as Preferred Source on Google
‘FCI चा राजा’ की विशाल प्रतिमा और मराठी अंदाज में तैयार किया गया पंडाल इस बार गणेश महोत्सव में खास आकर्षण बना हुआ है. क्षेत्र के लोग परिवार के साथ यहां पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं. पंडाल की सजावट, प्रतिमा की भव्यता और धार्मिक कार्यक्रमों के चलते यह आयोजन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
युवा मित्र मंडल ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. आयोजन का उद्देश्य भगवान गणेश की आराधना के साथ क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ना और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है. आने वाले दिनों में भी मंडल की ओर से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 21, 2026, 22:36 IST



