रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

Last Updated:September 22, 2026, 11:49 IST
Raghav Lawrence Unveils Mahaveer Karna Look: इन दिनों पर्दे पर माइथोलॉजिकल फिल्मों का दौर चल रहा है. रणबीर कपूर श्री राम के रूप में नजर आने वाले हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज है. अब साउथ से राघव लॉरेंस ‘महावीर कर्ण’ बन पर्दे पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. ‘महावीर कर्ण’ की पहली झलक रिवील हुई.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे. इन दिनों हर तरफ माइथोलॉजिकल फिल्मों का खुमार छाया हुआ है और अब साउथ के गलियारों से महावीर कर्ण पर बनी फिल्म आने वाली है. राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म ‘महावीर कर्ण’ की आज पहली झलक दिखाई गई.
प्रोडक्शन हाउस ‘पेन मूवीज’ (Pen Movies) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फिल्म का यह शानदार फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘एक चेहरा. एक लीजेंड. एक योद्धा. महावीर कर्ण के रूप में राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक यहां है’. इस फिल्म के जरिए अभिनेता राघव लॉरेंस अपने करियर में पहली बार किसी पौराणिक और ऐतिहासिक भूमिका में नजर आने वाले हैं.
राघव लॉरेंस बनेंगे कर्ण
दानवीर कर्ण के किरदार में उनका यह रूप जितना रहस्यमयी है, उतना ही शक्तिशाली भी है. कर्ण एक ऐसा योद्धा है जिन्हें उनकी अटूट निष्ठा, दानवीरता, सम्मान और महान बलिदान के लिए जाना जाता है, और परदे पर इस किरदार को जीना अभिनेता के लिए भी एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है.
View this post on Instagram



