दौसा उपसभापति चुनाव से पहले नगर परिषद में हंगामा, विधायक और ASP जमकर हुई तू-तू मैं-मै

Last Updated:September 22, 2026, 17:33 IST
दौसा उपसभापति चुनाव के दौरान नगर परिषद के गेट पर विधायक डीसी बैरवा और ASP शंकरलाल मीणा के बीच तीखी बहस हुई. विधायक अनपढ़ पार्षदों के सहयोग के लिए पर एक बाहरी व्यक्ति को अंदर ले जाना चाहते थे, जिस पर ASP ने रोक लगा दी. मौके पर पहुंचे तहसीलदार गजानंद मीणा ने साफ किया कि संबंधित पार्षद ने नामांकन पत्र में खुद को साक्षर लिखा था, इसलिए साथ में कोई दूसरा व्यक्ति अंदर नहीं जा सकता.
दौसा. राजस्थान के दौसा नगर परिषद में उपसभापति चुनाव से पहले विधायक डीसी बेरवा और ASP शंकरलाल मीणा के बीच बहस हो गई. कांग्रेस का खेमा वोट डालने नगर परिषद पहुंचा था. इसी दौरान नगर परिषद के गेट पर विधायक और पुलिस अधिकारी के बीच नोकझोंक हो गई.
बताया जा रहा है कि विधायक डीसी बेरवा कुछ पार्षदों के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी नगर परिषद के अंदर भेजना चाहते थे. ASP ने इसकी परमिशन नहीं दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. मामला बढ़ने पर ASP शंकरलाल मीणा ने पूरी बात रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाई. इसके बाद तहसीलदार गजानंद मीणा मौके पर पहुंचे और मामले को समझाने की कोशिश की.
तहसीलदार ने बताई नियमों की बात
तहसीलदार गजानंद मीणा ने कहा कि संबंधित पार्षद ने नामांकन के दौरान खुद को साक्षर बताया था. ऐसे में उसके साथ किसी दूसरे व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
उपसभापति के लिए मतदान जारी
दौसा में उपसभापति को लेकर मतदान जारी है. सभापति चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है. इसलिए कांग्रेस अब उपसभापति पद पर भी कब्जा जमाने के पूरे मूड में है. वहीं बीजेपी इस बार बाजी पलटने की फिराक में है.
उपसभापति पद के लिए बीजेपी ने जितेंद्र शर्मा पर दांव खेला है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने सुनीता सैनी को मैदान में उतारा है. इस सीधे मुकाबले के बीच एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन फॉर्म खरीदकर दोनों पार्टियों के गणित में हलचल पैदा कर दी है.
कांग्रेस के पास बढ़त
इससे पहले हुए सभापति पद के कड़े चुनाव में कांग्रेस की रेखा गुर्जर ने 31 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी. उस वक्त बीजेपी की प्रत्याशी कविता गुर्जर को 24 वोटों पर ही सिमटना पड़ा था. सभापति की कुर्सी अपने नाम करने के बाद अब कांग्रेस उपसभापति पद पर भी अपना पूरा दमखम दिखा रही है, जबकि बीजेपी वापसी के लिए पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
September 22, 2026, 17:21 IST



