National

Share Market LIVE : 200 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, लिस्टिंग से पहले ही एनएसई के आईपीओ का मचा भौकाल

Last Updated:September 23, 2026, 10:11 IST

Share Market : शेयर बाजार खुलने से पहले ही गिरावट का संकेत मिलने लगा है. आज गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और संकेत मिल रहा है कि आज बाजार की ओपनिंग भी कमजोर रह सकती है. वैसे तो ब्रेंट क्रूड मे…और पढ़ें200 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, लिस्टिंग से पहले ही एनएसई के आईपीओ का मचा भौकालZoom

शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

नई दिल्ली. शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. 23 सितंबर को सुबह सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी. दूसरी ओर, लिस्टिंग से पहले ही एनएसई के आईपीओ को लेकर बाजार में हाइप बना हुआ है. एक्सपर्ट का यही मानना है कि एनएसई के आईपीओ से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. हर दिन शेयर बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का कौतुहल बढ़ जाता है कि आज उनके लिए मुनाफे वाला दिन होगा या नुकसान का.  आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 58 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है. गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 23,341.50 पर कारोबार कर रहा है. एनएसई की लिस्टिंग भी आने वाली है और जल्द ही इसमें पैसे लगाने वालों को शेयर अलॉट कर दिया जाएगा.

September 23, 202610:11 IST

इन बैंकों के स्टॉक्स उछले

आईडीएफसी बैंक के शेयरों में आज सुबह 1.63 फीसदी का उछाल दिख रहा है, जबकि केनरा बैंक में 1.43 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.96 फीसदी की तेजी दिख रही है. कोटक महिंद्रा बैंक में भी 0.81 फीसदी का उछाल है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक्स में 0.64 फीसदी का उछाल दिख रहा है.

September 23, 202609:52 IST

बैंक और मेटल के स्टॉक चमके

शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही तेजी दिख रही है. सेंसेक्स सुबह 200 अंकों की उछाल पर खुला और 9.50 बजे तक 220 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी भी 40 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस दौरान मेटल और बैंकिेग सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल दिख रहा है.

September 23, 202609:12 IST

एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग पर नजर

एनएसई का आईपीओ तो लॉन्च हो गया और लोगों ने पैसे भी लगा दिए, लेकिन अब सभी की निगाह शेयरों की लिस्टिंग पर है. एनएसई के शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं, उससे पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्राइस करीब 2.5 फीसदी टूट गया है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का यही मानना है कि ये स्टॉक अपनी लिस्टिंग पर मुनाफा देकर ही जाएंगे.

September 23, 202608:53 IST

100 डॉलर के पास है कच्चा तेल

ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार सुबह 98.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव था, जबकि डब्ल्यूटीआई 89.74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. भले ही दोनों क्रूड में गिरावट दिख रही है, लेकिन अब भी इसकी कीमत काफी ज्यादा बनी हुई है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 23, 2026, 08:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj