Sports

डिफरेंट जर्सी, सेम रूट्स…बिहार बॉयज यूनाइटेड बाय क्रिकेट, वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पाकर खुशी से झूम उठे अभिषेक आनंद

होमखेलक्रिकेट

अलग जर्सी, सेम रूट्स… वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पाकर खुशी से झूमे अभिषेक आनंद

Last Updated:September 23, 2026, 12:44 IST

3 Bihari Cricketers unite in Japan: जापान क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले बिहार के लाल अभिषेक आनंद ने भारत-जापान मैच के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी संग खास फोटो शेयर की. अलग-अलग जर्सी और देशों की नुमाइंदगी करने के बावजूद तीनों खिलाड़ियों ने अपनी बिहार की जड़ों और क्रिकेट के प्रति साझे प्रेम को सेलिब्रेट किया. वैभव सूर्यवंशी द्वारा अभिषेक को सौंपी गई जर्सी और ‘डिफरेंट जर्सी, सेम रूट्स’ के मैसेज ने मैदान पर प्रतिद्वंद्विता से परे दिल छूने वाली खेल भावना की मिसाल पेश की.अलग जर्सी, सेम रूट्स... वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पाकर खुशी से झूमे अभिषेक आनंदZoomवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक आनंद को गिफ्ट की जर्सी.

नई दिल्ली. जापान क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले बिहार के लाल अभिषेक आनंद ने जब भारत और जापान के बीच हुए मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की, तो क्रिकेट जगत की निगाहें उस पर टिक गईं. मैदान पर दो अलग-अलग मुल्कों की नुमाइंदगी कर रहे तीन खिलाड़ी खेल खत्म होने के बाद एक ही रंग में रंगे नजर आ रहे थे. यह रंग था उनकी मातृभूमि बिहार से जुड़ाव का. मैच खत्म होने के बाद जब अभिषेक आनंद, भारत के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक साथ खड़े हुए, तो नेशनल टीमों की सीमाएं और प्रतिद्वंद्विता पूरी तरह पीछे छूट गई.

अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने सोशल मीडिया पर इस यादगार पल की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, ‘डिफरेंट जर्सी, सेम रूट्स. बिहार बॉयज यूनाइटेड बाय क्रिकेट’ यानी अलग-अलग जर्सी, लेकिन एक ही जड़ें और क्रिकेट से जुड़ा बिहार का भाईचारा. इस मुलाकात को और भी खास तब बना दिया गया, जब कम उम्र में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक को अपनी जर्सी तोहफे में दी. अलग-अलग दौर और राहों से गुजरकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले इन तीनों खिलाड़ियों की यह मुलाकात खेल के उस रूप को दर्शाती है, जो सीमाओं से परे दिल जोड़ने का काम करता है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj