Rajasthan

ट्रेन से मां-बेटी के 70 तोले गहरे जिन चोरों ने उड़ाए थे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे दी थी वारदात को अंजाम

Last Updated:September 24, 2026, 00:07 IST

बीकानेर जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में सोने-चांदी और नकदी उड़ाने वाली हरियाणा की अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र, सुनील और रणवीर को दबोचा लिया. उसने 5 लाख नकद, जेवरात और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो जब्त की है. उन्होंने मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के AC कोच में नागपुर से लौट रही मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ के गहने और 8 लाख नकद पार किए थे. आरोपियों ने अणुव्रत एक्सप्रेस में महिला यात्रियों के बैग से 65-70 तोला सोना और लाखों की नकदी उड़ाई थी.ट्रेन से मां-बेटी के 70 तोले गहरे जिन चोरों ने उड़ाए, अब चढ़े पुलिस के हत्थोZoomमदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ की ज्वेलरी और 8 लाख कैश चोरी, घर पहुंचकर चला पता

बीकानेर. राजस्थान में बीकानेर GRP पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के बैग से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हरियाणा की गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, 5 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो बरामद की गई है.

पुलिस के मुताबिक, गैंग ने अणुव्रत एक्सप्रेस में महिला यात्रियों के सामान से करीब 65 से 70 तोला सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी चोरी की थी. बीकानेर में मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच से करीब 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 8 लाख रुपये कैश चोरी होने का मामला सामने आया था. चोरी का शिकार नागपुर से लौट रही मां-बेटी हुईं.

घर पहुंचने के बाद जब सामान की जांच की गई तो बैग से ज्वेलरी और 8 लाख रुपये कैश गायब मिले. करीब 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी होने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. इसके बाद परिवार ने मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी. 14 सितंबर को बीकानेर जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.

पुलिस ने स्पेशल टीम बना की कार्रवाई

GRP थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई. टीम ने ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट, तकनीकी सबूतों और पुराने अपराधों के रिकॉर्ड खंगाले. इसके बाद हरियाणा की अंतरराज्यीय गैंग के वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और रणवीर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने 6-7 सदस्यों के साथ मिलकर ट्रेनों में चोरी करने की बात मान ली है.

यात्रियों को घेरकर बैग कर देते थे साफ

पुलिस के अनुसार गैंग लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाती थी. स्टेशन से पहले जब यात्री अपना सामान गेट या गैलरी में ले जाते, तो गैंग के कुछ सदस्य मदद करने के बहाने उनके आसपास घेरा बना लेते थे. कुछ सदस्य यात्रियों का ध्यान भटकाते, जबकि दूसरे आरोपी मास्टर चाबी, पेचकस, ब्लेड और अन्य औजारों से बैग खोलकर जेवरात और नकदी निकाल लेते थे.

वारदात के बाद आरोपी अगले स्टेशन पर उतर जाते और ट्रेन के साथ चल रही बोलेरो से मौके से फरार हो जाते थे. फिलहाल GRP पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गैंग की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

September 24, 2026, 00:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj