knee pain | knee pain relief tips | ghutne ka dard kese thik karain | घर पर रहकर ही करना है घुटनों के दर्द का इलाज, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Last Updated:September 25, 2026, 18:30 IST
Health Tips: यदि आपके घुटने में दर्द हो रहा है और चाहते हैं बिना खर्च किए इलाज करें, तो इन घरेलू नुस्खे को अपनाकर अपने घुटने के दर्द को खत्म कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से नुस्खे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप घुटनों के दर्द को समाप्त कर सकते हैं.
मऊ: अक्सर देखा जाता है कि बढ़ती उम्र में लोगों के घुटने दर्द करने लगते हैं. लेकिन अधिक खर्च के चक्कर में सही इलाज नहीं कर पाते और वह परेशान हो जाते हैं. यदि आपके घुटने में दर्द हो रहा है और चाहते हैं बिना खर्च किए इलाज करें, तो इन घरेलू नुस्खे को अपनाकर अपने घुटने के दर्द को खत्म कर सकते हैं. आईए जानते हैं कौन है वह देसी नुस्खे, जो घुटने के दर्द को जड़ से समाप्त करेगा.
लोकल 18 से बात करते हुए राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी के चिकित्सक का मोहम्मद इमरान बताते हैं कि घुटने में दर्द 4 से 5 कारणों के वजह से होते हैं, जिसमें मुख्य वजह है बहुत अधिक तनाव में रहना और ठंडी व सूखा पदार्थ का अधिक सेवन करना. इसकी वजह से घुटने में लुब्रिकेशन कम हो जाता है, जिसकी वजह से दर्द होना शुरू हो जाता है.
बढ़ती उम्र और अधिक वजन कारणउन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को पोशक और विटामिन की कमी होती है और जिन्हें प्रोटीन की कमी होती है, उनके घुटने में दर्द होने लगता है. बढ़ती उम्र और अधिक वजन होने की वजह से घुटनों पर जोर पड़ता है और घुटने दर्द करने लगते हैं. घुटने के दर्द के वजह से लोग चल नहीं पाते और यह सबसे बड़ी बीमारी साबित होती है, क्योंकि चल न पाना लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनती है.
इस घरेलू नुस्खे को अपनाकर दूर कर सकते हैं घुटने का दर्दडॉ. मोहम्मद इमरान ने बताया कि यदि घुटने की बीमारी से परेशान हैं और घुटना आपका दर्द कर रहा है, तो बिना पैसे खर्च किए घरेलू नुस्खे को अपनाकर घुटने के दर्द को समाप्त कर सकते हैं और अपने पैरों पर दौड़ लगा सकते हैं. उसके लिए घर में सबसे बड़ा उपाय सरसों का तेल है. सरसों के तेल को आप गर्म करके घुटने पर मालिश करके दर्द को समाप्त कर सकते हैं.
रेडी के तेल का उपयोग करके घुटने में लचीलापन बढ़ा सकते हैं और यदि अधिक घुटना दर्द कर रहा है, तो गर्म पानी से सेकाई भी कर सकते हैं. यदि वाटर बैग घर है और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो उससे सेकाई कर सकते हैं और उससे आपके घुटने के दर्द के साथ घुटने में सूजन को समाप्त हो जाएगा.
इन पदार्थों के खाने से दूर होगा घुटने का दर्द यदि खाने में प्रयोग होने वाले पदार्थ से घुटने के दर्द को समाप्त करना चाहते हैं तो गर्म दूध में हल्का हल्दी डालकर पीने से आप अपने घुटने के दर्द को समाप्त कर सकते हैं. रात में मेथी को भिगोकर सुबह खाने से घुटने के दर्द समाप्त हो सकते हैं. अदरक का चाय पीने से घुटने का दर्द कम होता है और यदि अधिक घुटने के दर्द से परेशान हैं तो सरसों के तेल का पेस्ट बनाकर घुटने के चारों तरफ लेप लगाकर छोड़ दें, जिससे घुटने में दर्द में सूजन और जकड़न तीनों बीमारियां हो सकती हैं.
उन्होंने कहा कि यदि आपके घुटने में दर्द है या किसी जोड़ में दर्द है तो बासी खाने का सेवन न करें, ठंडी पदार्थ का सेवन न करें, वरना आपकी समस्या बढ़ सकती है. यदि घुटने के दर्द से परेशान हैं और बिना पैसे खर्च किए घर ही अपने घुटने के दर्द को समाप्त करना चाहते हैं, तो डॉक्टर इमरान के बताए गए नुस्खे को आप अपनाकर समाप्त कर सकते हैं. हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Mau,Uttar Pradesh
First Published :
September 25, 2026, 18:30 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



