Rajasthan

RAC हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन के पास पेड़ पर लटका मिला शव

Last Updated:September 27, 2026, 10:27 IST

टोंक में आरएसी 9वीं बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल हीरालाल ने फांसी लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली है. बटालियन परिसर में ही सरकारी क्वार्टर के पास पेड़ से लटकता जवान का शव मिला है. इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. मृतक हीरालाल मूल रूप से झुंझुनू जिले के निवासी थे. सआदत अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.RAC हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन के पास पेड़ पर लटका मिला शवZoom

टोंक. RAC 9वीं बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल हीरालाल ने आत्महत्या कर ली. झुंझुनू के रहने वाले हीरालाल का शव RAC 9वीं बटालियन परिसर में उनके क्वार्टर के पास पेड़ से लटका मिला. शव को फंदे से उतारकर सआदत अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और RAC के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा और शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने घटनास्थल का जायजा लिया. MoU टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए.

क्वार्टर के पास पेड़ से लटका मिला शव

हीरालाल ने किस वजह से यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सआदत अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 27, 2026, 10:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj