करौली में घरों के पास फिर से एक साथ दिखे दो तेंदुए, इलाके के लोगों ने खींची तस्वीरें, अलर्ट जारी

Last Updated:September 27, 2026, 15:06 IST
करौली के सलेमपुर में रात 12:45 बजे एक साथ दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. मस्जिद और कब्रिस्तान के पास घर से महज 30 मीटर की दूरी पर तेंदुए दिखे हैं. ग्रामीण ने मोबाइल में उनकी तस्वीर कैद कर ली है. शोर मचने पर पहाड़ी की तरफ भागे और सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग ने पुष्टि की है. वन विभाग ने निगरानी के लिए ट्रैपिंग कैमरे लगाए और रेस्क्यू के लिए पिंजरा रखा.
करौली. राजस्थान के करौली जिले के सलेमपुर गांव में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. रविवार रात करीब 12:45 बजे मस्जिद और कब्रिस्तान के सामने दो लेपर्ड एक साथ दिखाई दिए. दोनों लेपर्ड एक ग्रामीण के घर से महज 30 मीटर की दूरी पर खड़े थे.
ग्रामीण याकूब ने दोनों लेपर्ड में से एक की मोबाइल से तस्वीर भी ली. शोर होने पर दोनों लेपर्ड वहां से भागकर गढ़वाली पहाड़ी की ओर चले गए. लेपर्ड दिखने की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग को इलाके में लेपर्ड के फुट-मार्क भी मिले, जिसके बाद विभाग ने यहां लेपर्ड की मौजूदगी की पुष्टि की.
निगरानी के लिए ट्रैक कैमरे
वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. ट्रैक कैमरे लगाए गए हैं और लेपर्ड को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है. रेंजर अनिल कुमार मीणा के अनुसार, वन विभाग की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि लेपर्ड दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Karauli,Rajasthan
First Published :
September 27, 2026, 15:05 IST



