Rajasthan

वोटिंग के दिन नहीं भटकेंगे वोटर्स, पंचायती चुनाव में हर मतदान भवन में मिलेगी खास सुविधा

Last Updated:September 27, 2026, 12:01 IST

झुंझुनूं पंचायतीराज चुनाव में मतदाताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा मतदाताओं की मदद के लिए मतदान भवनों पर बनेंगे सहायता केंद्र मतदान भवन पर तैनात रहेंगे बीएलओ, बताएंगे सही बूथ और मतदाता क्रमांक नए परिसीमन के चलते बदली हैं वार्ड सीमाएं और मतदान केंद्र 5 बूथ वाले भवन में बीएलओ के साथ 2 सहायक होंगे तैनात जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दी जानकारीवोटिंग के दिन नहीं भटकेंगे वोटर्स, हर मतदान भवन में मिलेगी खास सुविधाZoom

झुंझुनूं. राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव में मतदाताओं को अपना पोलिंग बूथ खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के सभी मतदान भवनों पर मतदाता सहायता केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं.

मतदाता सहायता केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात रहेंगे. उनके पास संबंधित मतदान भवन की पूरी मतदाता सूची होगी. मतदाता अपना नाम बताकर सही मतदान बूथ और मतदाता नंबर की जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि नए परिसीमन के कारण कई जगह वार्ड और मतदान केंद्रों की सीमाओं में बदलाव हुआ है. वहीं घनी आबादी वाले इलाकों में एक ही मतदान भवन में कई बूथ हैं. ऐसे में मतदाताओं को सही बूथ तक पहुंचाने के लिए ये सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं.

ज्यादा बूथ वाले भवनों में अतिरिक्त कर्मचारी

जिन मतदान भवनों में 5 बूथ होंगे, वहां BLO के साथ 2 सहायक भी लगाए जाएंगे. 5 से ज्यादा बूथ वाले भवनों में जरूरत के अनुसार ज्यादा सहायकों का बंदोबस्त किया जाएगा. मतदाता सहायता केंद्रों पर टेबल-कुर्सियों और गर्मी-धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है. यानी मतदान के दिन बूथ खोजने को लेकर होने वाली परेशानी कम करने के लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था तैयार कर ली है.

पंचायत चुनाव की घोषणा को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं. हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी करनी है. वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. यानी पंचायत चुनाव को लेकर अब तारीखों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है और गांवों में चुनावी हलचल तेज होने वाली है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

September 27, 2026, 11:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj