‘ऐसा लिखना थोड़ी ‘बेशर्मी’ थी’, पिता का सपना पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने लिखा अमिताभ बच्चन को खत, किया खुलासा

Last Updated:September 28, 2026, 15:27 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि जब अमिताभ बच्चन उन्हें अपने घर लंच पर बुलाएंगे, तभी वह मानेंगे कि उनकी बेटी ने एक्टिंग करियर में सफलता हासिल की है. वामिका ने इस इच्छा को पूरा करने के लिए बिग बी को एक चिट्ठी भी लिखी थी. अब शो में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी शर्त रख दी है, जिसे सुनकर एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था.
ख़बरें फटाफट
बिग बी के फैन हैं एक्ट्रेस के पिता
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने करियर में अब तक खूब नाम कमाया है. अपनी एक्टिंग से वह लोगों का दिल भी जीत लेती हैं. लेकिन हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. जिसके बाद ये साफ हो गया कि उनके पिता उन्हें तब तक बड़ी स्टार नहीं मान रहे थे, जब तक बिग बी उन्हें लंच के लिए ऑफर नहीं करेंगे.
वामिका ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी जिंदगी में खूब तरक्की करे. वह वामिका की हर छोटी-बड़ी उपलब्धि को फोटो और वीडियो के जरिए संजोकर रखते थे. लेकिन, बेटी की सफलता को लेकर उनके पिता की एक खास ख्वाहिश थी. उनका मानना था कि जिस दिन अमिताभ बच्चन वामिका को अपने घर लंच पर बुलाएंगे, उसी दिन वह उन्हें सही मायने में सफल मानेंगे.
जब वामिका ने अमिताभ बच्चन को लिखी थी चिट्ठी
वामिका हाल ही में अमिताभ बच्चन के क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थीं. उन्होंने इस दौरान बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन को चिट्ठी लिखकर अपने पिता की इस इच्छा के बारे में बताया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि चिट्ठी में उन्होंने बड़ी चालाकी से यह बात लिखी थी कि उनके पिता चाहते हैं कि एक दिन उन्हें अमिताभ बच्चन के घर लंच करने का मौका मिले.एक्ट्रेस को पूरी उम्मीद थी कि अमिताभ बच्चन शायद उन्हें अपने घर खाने पर बुला लेंगे. हालांकि, उन्हें खुद भी लगा था कि चिट्ठी में इस तरह की बात लिखना थोड़ी ‘बेशर्मी’ थी. लेकिन पिता के सपना पूरा करने के लिए उन्होंने बिग बी को चिट्ठी लिखी थी.
सेट से वायरल हो रही फोटो
बिग बी ने दिया था ये जवाब
वामिका ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनकी चिट्ठी का जवाब भी दिया था. उन्होंने बहुत खूबसूरती से धन्यवाद कहा था, लेकिन चिट्ठी में लंच का कोई न्योता नहीं था. इस बात को याद करते हुए वामिका ने हंसते हुए कहा कि वह चिट्ठी को नीचे तक पढ़ती रहीं और ढूंढती रहीं कि शायद कहीं लिखा हो कि खाने में वेज मिलेगा या नॉन-वेज. उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे.लेकिन अमिताभ ने उनके सामने एक शर्त रखी थी.
बता दें कि वामिका की बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का सपना पूरा करने का एक मजेदार तरीका बताया. उन्होंने कहा कि एक राउंड में वामिका से 10 सवाल पूछे जाएंगे. अगर वह सभी 10 सवालों के सही जवाब दे देती हैं, तो अमिताभ उन्हें अपने घर लंच पर बुलाएंगे. ये सुनकर वामिका काफी खुश हो गईं. अब शो में उनके लिए यह चुनौती और भी खास हो गई, क्योंकि इससे उनके पिता की सालों पुरानी ख्वाहिश पूरी होने की उम्मीद जुड़ गई है. बता दें कि वामिका गब्बी, राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रहार’ को प्रमोट करने के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहुंची थीं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,Delhi
First Published :
September 28, 2026, 15:27 IST



