Balam Kakdi: बाहर से लौकी अंदर हरा-केसरिया रंग, जालोर मंडी में आई ये अनोखी ककड़ी, कीमत 150 रूपए किलो

Last Updated:September 28, 2026, 16:51 IST
Balam Kakdi: जालोर की सब्जी मंडी में इन दिनों बालम ककड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बाहर से लौकी जैसी दिखने वाली इस ककड़ी को काटने पर अंदर हरा-केसरिया रंग और मीठा स्वाद मिलता है. सितंबर से अक्टूबर तक महज 25-30 दिनों के लिए उपलब्ध रहने वाली बालम ककड़ी की कीमत ₹100 से ₹150 प्रति किलो तक बताई जा रही है.
जालोर. सब्जी मंडी में इन दिनों एक खास ककड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है, बाहर से देखने पर यह लौकी जैसी नजर आती है, लेकिन काटने पर इसका अलग रंग और स्वाद इसे खास बना देता है. इसे बालम ककड़ी के नाम से जाना जाता है, सबसे खास बात यह है कि यह ककड़ी सालभर बाजार में उपलब्ध नहीं रहती, ये एक सीमित समय के लिए ही मंडी में आती है. यही वजह है कि इसके सीजन का इंतजार करने वाले लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं.
बालम ककड़ी की पहचान सिर्फ इसके आकार से ही नहीं, इसके अंदर दिखाई देने वाले हरे और केसरिया रंग से भी होती है. इसे काटने पर इसका अलग रूप सामने आता है. स्वाद में मीठी होने के कारण यह सामान्य ककड़ी से अलग लगती है, पहली बार इसे देखने वाले कई लोग इसे लौकी समझ लेते हैं, लेकिन स्वाद चखने के बाद इसकी खासियत समझ में आती है.
सितंबर महीने से अक्टूबर तक ही रहती है उपलब्ध
जालौर सब्जी मंडी व्यापारी अध्यक्ष रामाराम माली ने लोकल18 बताया कि बालम ककड़ी की आवक सितंबर महीने से शुरू होती है और अक्टूबर में कुछ दिनों उपलब्ध रहती है. उन्होंने बताया कि जालौर में सितंबर-अक्टूबर के दौरान इसकी अच्छी बिक्री होती है. इस ककड़ी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है और उनके अनुसार इसमें करीब 85 प्रतिशत तक पानी होता है. इसी वजह से वे इसे शरीर में पानी की कमी होने पर खाने के लिए उपयोगी बताते हैं. उनका कहना है कि मंडी में इसकी कीमत भी आमतौर पर ज्यादा नहीं रहती.
मंडी व्यापारी दिलीप कुमार बताते हैं कि बालम ककड़ी बहुत कम दिनों के लिए ही मंडी में दिखाई देती है, उनके अनुसार यह करीब 25 से 30 दिनों तक बाजार में उपलब्ध रहती है और इस दौरान इसकी अच्छी डिमांड रहती है. दिलीप कुमार इसे शरीर के लिए फायदेमंद बताते हुए कहते हैं कि पाचन और शरीर में पानी की कमी दूर करने में यह बहुत उपयोगी होती है. मंडी में बालम ककड़ी की कीमत करीब 100 से 150 रुपए प्रति किलो तक बताई जा रही है. बालम ककड़ी का सीजन भले ही छोटा हो, लेकिन इस दौरान मंडी में इसकी मांग अच्छी रहती है. सीमित दिनों तक उपलब्ध रहने के कारण ग्राहक भी सीजन के दौरान इसे खरीदने में रुचि दिखाते हैं. मंडी में आने वाले खरीदारों के लिए इसका अनोखा स्वाद और अलग रंग भी आकर्षण का कारण बनता है. इसकी खासियत इसका छोटा सीजन, लौकी जैसा बाहरी रूप, अंदर का हरा-केसरिया रंग और मीठा स्वाद है. सितंबर-अक्टूबर के कुछ ही दिनों में मंडी में नजर आने वाली यह ककड़ी सीजन खत्म होने के बाद फिर अगले साल ही दिखाई देती है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jalor,Rajasthan
First Published :
September 28, 2026, 16:51 IST



