श्रीगंगानगर में मॉनसून की विदाई पर काली-पीली आंधी, दिन में हो गया अंधेरा, IMD का बड़ा अलर्ट

Last Updated:September 28, 2026, 11:03 IST
Sri Ganganagar Black and Yellow Dust Storm: श्रीगंगानगर में मानसून की विदाई के बीच सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. जिले में तेज आंधी के साथ आसमान में घने काले बादल छा गए और धूल का गुबार उठने लगा. तेज हवाओं के कारण दिन में ही कई इलाकों में अंधेरा जैसा नजारा नजर आया. सड़कों पर धूल बढ़ने और दृश्यता घटने से वाहन चालकों को परेशानी हुई. कई जगह लोगों को कुछ देर रुककर आंधी का असर कम होने का इंतजार करना पड़ा. मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और तेज मौसम गतिविधियों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में ऐसी धूल भरी आंधी आमतौर पर गर्मियों के दौरान देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सितंबर के आखिर में श्रीगंगानगर में इसका असर दिखा. इससे पहले चूरू और बीकानेर में भी ऐसी आंधी देखने को मिली थी.श्रीगंगानगर में मानसून की विदाई के बीच सोमवार को तेज आंधी के साथ आसमान में घने काले बादल छा गए और धूल का गुबार उठने लगा
श्रीगंगानगर. राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर चल रहा है, लेकिन श्रीगंगानगर में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया. सोमवार को जिले में तेज आंधी के साथ आसमान में घने काले बादल छा गए. धूल भरी आंधी इतनी तेज थी कि दिन के समय ही सड़कों पर अंधेरा जैसा माहौल बन गया. कुछ ही देर में विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई और खुले इलाकों में धूल का गुबार नजर आने लगा. तेज हवाओं के बीच वाहन चालकों को सड़क पर सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों को अपने वाहन रोककर आंधी की रफ्तार कम होने का इंतजार करना पड़ा.
मौसम बदलने के साथ श्रीगंगानगर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी इसका असर दिखाई दिया. आसमान में छाए काले बादलों और उड़ती धूल ने मौसम का रंग ही बदल दिया. सामान्य दिनों में दोपहर के समय जहां तेज रोशनी रहती है, वहीं आंधी के दौरान कुछ इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा नजारा देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने इस मौसम को सामान्य गर्मियों में आने वाली तेज धूल भरी आंधी जैसा बताया, हालांकि यह सितंबर के आखिर में देखने को मिली है.
गर्मियों जैसी आंधी ने चौंकाया, चूरू-बिकानेर में भी दिखा था ऐसा मंजर
राजस्थान में काली-पीली या धूल भरी आंधी आमतौर पर गर्मियों के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है. तेज गर्मी, सूखी जमीन और हवा की रफ्तार बढ़ने पर धूल का गुबार पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लेता है. इस बार मानसून की विदाई के बीच श्रीगंगानगर में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला. पिछले दिनों चूरू और बीकानेर में भी तेज आंधी के दौरान ऐसा ही मौसम देखने को मिला था. हालांकि श्रीगंगानगर में आई आंधी का असर उन घटनाओं के मुकाबले कुछ कम बताई जा रही है.
मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर के लिए जारी किया है येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर समेत प्रभावित इलाकों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और तेज मौसम गतिविधियों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आंधी के बाद बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है. विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की वापसी के दौर में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर हवा, बादल और बारिश का असर सामने आ सकता है. तेज आंधी के चलते खेतों और खुले इलाकों में भी हलचल बढ़ गई. किसानों की नजर अब मौसम पर बनी हुई है, क्योंकि इस समय खरीफ फसलों की स्थिति के लिए अचानक आने वाली तेज हवा और बारिश दोनों ही महत्वपूर्ण हो सकती हैं. श्रीगंगानगर में मानसून की विदाई के बीच गर्मियों जैसी धूल भरी आंधी का यह मंजर मौसम के बदलते तेवर का संकेत माना जा रहा है. आने वाले दिनों में बारिश और हवा का असर कितना रहता है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan
First Published :
September 28, 2026, 11:03 IST



