Rajasthan

कचरा प्लांट पर हनुमान बेनीवाल का अल्टीमेटम, हाईवे जाम की चेतावनी

Last Updated:September 30, 2026, 19:55 IST

Kachra Plant In Narsinhpura Barani : श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा बारानी में प्रस्तावित कचरा प्लांट का विरोध तेज हो गया है. RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने ग्रामीणों के समर्थन में महापंचायत की और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया. ग्रामीणों का कहना है कि नरसिंहपुरा बारानी में कचरा प्लांट लगाया जाना उन्हें मंजूर नहीं है. इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र में पिछले कई महीनों से विरोध और धरना चल रहा है.

ख़बरें फटाफट

कचरा प्लांट पर हनुमान बेनीवाल का अल्टीमेटम, हाईवे जाम की दी चेतावनीZoom कचरा प्लांट पर हनुमान बेनीवाल का अल्टीमेटम

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा बारानी में प्रस्तावित कचरा प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध अब तेज होता नजर आ रहा है. बुधवार को गोविंद गौधाम गौशाला में कचरा प्लांट के विरोध में महापंचायत आयोजित की गई. महापंचायत में आरएलपी सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे और ग्रामीणों के समर्थन में अपनी बात रखी. प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं.

नरसिंहपुरा बारानी में आयोजित महापंचायत में आसपास के ग्रामीणों की मौजूदगी रही. हनुमान बेनीवाल ने महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रस्तावित कचरा प्लांट को लेकर प्रशासन और सरकार के सामने ग्रामीणों की मांग रखी. ग्रामीणों का कहना है कि नरसिंहपुरा बारानी में कचरा प्लांट लगाया जाना उन्हें मंजूर नहीं है. इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र में पिछले कई महीनों से विरोध और धरना चल रहा है.

बेनीवाल का प्रशासन को अल्टीमेटममहापंचायत में हनुमान बेनीवाल ने प्रशासन को साफ शब्दों में अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि सरकार या तो नरसिंहपुरा बारानी में प्रस्तावित कचरा प्लांट लगाने का फैसला निरस्त करे, अन्यथा ग्रामीणों के साथ हाईवे की तरफ कूच किया जाएगा. बेनीवाल ने कहा कि हाईवे की तरफ कूच करने के बाद श्रीगंगानगर में रात को ही कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा. बेनीवाल के इस ऐलान के बाद कचरा प्लांट का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. महापंचायत में ग्रामीणों की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हुई. इससे पहले भी इस प्लांट के विरोध में ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं.

कचरा प्लांट को लेकर पहले भी हो चुका है विरोधनरसिंहपुरा-मांझूवास-बारानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र को लेकर ग्रामीणों का विरोध नया नहीं है. इस साल अप्रैल से ही ग्रामीणों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है. पहले यह संयंत्र नेतेवाला में प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन की ओर से नरसिंहपुरा बारानी में प्लांट लगाने का प्रस्ताव सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष समिति भी बनाई थी. इसके बाद अलग-अलग मौकों पर बैठक, धरना और अन्य विरोध प्रदर्शन किए गए. जुलाई में भी इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों की ओर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई थी.

महापंचायत को देखते हुए पुलिस मुस्तैदबुधवार को महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा. गोविंद गौधाम गौशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुटने को देखते हुए मौके पर पुलिस व्यवस्था की गई. प्रशासन की नजर महापंचायत और उसके बाद ग्रामीणों की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर बनी हुई है. फिलहाल ग्रामीण प्रस्तावित कचरा प्लांट को नरसिंहपुरा बारानी से हटाने की मांग पर कायम हैं. वहीं हनुमान बेनीवाल के अल्टीमेटम के बाद आंदोलन के अगले कदम को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है. अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन की ओर से इस मांग पर क्या कदम उठाया जाता है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 19:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj