Rajasthan

Snake In School Bus: चलती स्कूल बस में अचानक निकला जहरीला सांप, बच्चों में मची चीख-पुकार, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

Last Updated:September 30, 2026, 16:32 IST

Snake In School Bus: पाली के देसूरी क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक निजी बस में अचानक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया. सांप को डैशबोर्ड और स्टीयरिंग के पास देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन ड्राइवर ने धैर्य नहीं खोया. उसने बस को सुरक्षित किनारे रोककर सभी बच्चों को बाहर उतारा और सावधानी से सांप को बस से दूर निकाल दिया। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

पाली. जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक निजी स्कूल की बस में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया. बस में मौजूद मासूम बच्चों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई. हालांकि, ड्राइवर की त्वरित सूझबूझ और धैर्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया. ड्राइवर ने बिना घबराए न सिर्फ बस को सुरक्षित किनारे खड़ा किया, बल्कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर सांप को भी बस से दूर फैकने का काम किया.

जानकारी के अनुसार, घटना देसूरी क्षेत्र के लापी गांव की तरफ जाने वाले मार्ग की है. रोजाना की तरह एक निजी स्कूल की बस ग्रामीण इलाकों से स्कूली बच्चों को पिक करने के लिए लापी गांव की ओर जा रही थी. बस में कई बच्चे सवार हो चुके थे और माहौल सामान्य था. इसी दौरान, बस चला रहे ड्राइवर की नजर अचानक डैशबोर्ड और स्टीयरिंग के पास रेंगते हुए एक सांप पर पड़ी. चलती बस के अंदर सांप को देखकर ड्राइवर एक पल के लिए चौंक गया, लेकिन उसने अपना आपा नहीं खोया.

ड्राइवर ने दिखाया धैर्य, पहले उतारे बच्चेअक्सर ऐसी स्थितियों में जल्दबाजी या घबराहट के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और बड़ा हादसा हो जाता है. लेकिन देसूरी के इस बस ड्राइवर ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय दिया. ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी की रफ्तार धीमी की और सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर बस को रोक दिया. इसके बाद उसने सबसे पहले घबराए हुए बच्चों को ढांढस बंधाया और एक-एक करके सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बस से नीचे उतारकर दूर खड़ा किया.

सावधानी से निकाला सांप, फिर रवाना हुई बसबच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद ड्राइवर ने स्थानीय स्तर पर डंडे और अन्य साधनों की मदद से सावधानीपूर्वक सांप को बस से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की. कड़ी मशक्कत के बाद जब सांप बस से निकलकर झाड़ियों की तरफ चला गया, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली. बस की पूरी तरह से जांच करने और यह सुनिश्चित करने के बाद कि अंदर कोई अन्य खतरा नहीं है, बच्चों को दोबारा बस में बैठाया गया और सुरक्षित स्कूल की ओर रवाना किया गया. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने ड्राइवर की इस मुस्तैदी और तत्परता की जमकर तारीफ की है. परिजनों का कहना है कि यदि ड्राइवर घबरा जाता या लापरवाही बरतता, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी. ड्राइवर की इस त्वरित प्रतिक्रिया ने दर्जनों मासूमों की जान जोखिम में पड़ने से बचा ली.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 16:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj