Rajasthan

खेतों से ट्रांसफार्मर-केबल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 चोर गिरफ्तार, कबाड़ी भी अरेस्ट

Last Updated:October 01, 2026, 10:23 IST

जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना इलाके में पुलिस ने खेतों से केबल और ट्रांसफार्मर चुराने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से करीब 3 क्विंटल जली हुई कॉपर केबल बरामद की है. पकड़े गए बदमाशों में चोरी का माल खरीदने वाला एक कबाड़ी भी शामिल है. पकड़े गए आरोपियों में काल्या और अशोक दौसा के रहने वाले हैं, जबकि कबाड़ी निरंजन नेकपुरा का निवासी है.ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 चोर गिरफ्तार, कबाड़ी भी अरेस्टZoom

जयपुर. राजस्थान के जयपुर के आंधी थाना पुलिस ने खेतों में लगी बिजली की केबल और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने केबल चोरी की 7 और ट्रांसफार्मर चोरी की 1 वारदात कबूल की है.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की केबल खरीदने वाले कबाड़ी निरंजन उर्फ गुन्ना उर्फ कालू को भी गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 3 क्विंटल जली हुई केबल बरामद की गई है. मामला आंधी इलाके का है.

पुलिस के अनुसार, भगवान सहाय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत से विद्युत केबल चोरी हो गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी. जांच के दौरान पुलिस ने काल्या उर्फ छुनन उर्फ फुन्ना और अशोक उर्फ जसकिया को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी निरंजन को भी पकड़ लिया गया.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 4 से 5 महीने से खेतों को निशाना बना रहे थे. वे खेतों में लगी विद्युत केबल और ट्रांसफार्मर चोरी करते थे और बाद में केबल को अलग-अलग जगहों पर बेच देते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी के इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Kotputli,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 01, 2026, 10:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj