Rajasthan

5 करोड़ की घड़ियों की चोरी मामले में पुलिस की दिल्ली-नेपाल-चंपारण तक दौड़, घोड़ासन गैंग पर शक

Last Updated:October 02, 2026, 10:47 IST

जयपुर के पॉश टोंक रोड पर स्थित एक बड़े घड़ी शोरूम में हुई 5 करोड़ रुपये की घड़ियों की की चोरी के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीमें अब दिल्ली, बिहार और नेपाल तक पहुंच गई हैं. पुलिस को इस हाई-प्रोफाइल चोरी में बिहार के कुख्यात घोड़ासन गैंग पर गहरा शक है. इसके तार चंपारण से जुड़े बताए जा रहे हैं. यह शातिर गिरोह देश भर में महंगे और लग्जरी प्रोडक्ट्स चुराने के लिए जाना जाता है. चोरी का माल नेपाल के बाजारों में खपाया जाता है. ठीक इसी तर्ज पर अगस्त 2024 में गाजियाबाद के एक शोरूम से 3 करोड़ रुपये की 720 ब्रांडेड घड़ियां पार कर दी गई थीं. 5 करोड़ की घड़ियां चोरी: दिल्ली-नेपाल-बिहार तक पुलिस दौड़ी, घोड़ासन गैंग पर शकZoom

जयपुर. राजस्थान की जयपुर के टोंक रोड पर घड़ी के एक बड़े शोरूम 5 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस की अलग-अलग टीमें अब दिल्ली, नेपाल और बिहार पहुंच गई है. पुलिस को शक है कि इसमें दिल्ली-नेपाल के गैंग शामिल हो सकते हैं. पुलिस को इस मामले में घोड़ासन गैंग पर शक है.

पुलिस को शक है कि इस वारदात में शामिल चोरों का लिंक चंपारण से है. ये गैंग पूरे देश में लग्जरी प्रोडक्ट्स की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. चुराए गए माल को बाद में नेपाल में बेचा जाता है. इसी तरह पुलिस अब बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की प्लानिंग कर रही है.

ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में सामने आया था. साल 2024 में, 10 अगस्त की रात को एक शोरूम से 3 करोड़ की 720 ब्रांडेड वॉच चोरी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में 2 को आरोपियों को कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में सामने आया कि इस चोरी को बिहार के चादर गैंग ने अंजाम दिया था. इस गैंग का नेटवर्क नेपाल तक फैला था. ये गैंग चोरी की एडवांस बुकिंग करता था. किसी भी चोरी से पहले पार्टी से एडवांस पैसे भी ले लिए जाते हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 02, 2026, 10:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj