राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर BJP का बड़ा प्लान, जयपुर समेत 7 संभागों में नेताओं को सौंपी कमान

Last Updated:October 03, 2026, 14:48 IST
राजस्थान में आगामी पंचायत चुनाव 2026 की जंग जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बिसात बिछा दी है. चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए पार्टी ने राज्य के सभी सातों संभागों में ‘संभागीय चुनाव संचालन समिति’ का गठन कर दिग्गज नेताओं को कमान सौंप दी है. भाजपा ने हर संभाग के राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बड़े चेहरों को जिम्मेदारी दी है. संभागवार प्रभारियों की सूची के बारे में डिटेल्स में बताया गया है.
जयपुर. राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने सभी 7 संभागों में संभागीय चुनाव संचालन समितियों का गठन किया है. इन समितियों में वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर उन्हें चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पार्टी की ओर से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग के लिए नेताओं के नाम तय किए गए हैं. ग्रामीण इलाकों की इस सबसे बड़ी सियासी जंग के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ और अनुभवी क्षत्रपों को मैदान में उतारकर यह साफ संदेश दे दिया है कि वह पंचायत चुनावों को किसी भी कीमत पर हलके में लेने के मूड में नहीं है.
किस संभाग में किसे जिम्मेदारी?
जयपुर संभाग: ओंकार सिंह लखावत, डॉ. अलका गुर्जर और शंकर सिंह राजपुरोहित.
जोधपुर संभाग: सीआर चौधरी, प्रमोद सामर और चंपालाल गेदर.
उदयपुर संभाग: राजेंद्र राठौड़, नारायण पंचारिया और हेमंत विजय.
कोटा संभाग: मुकेश दाधीच, मेघराज लोहिया और डॉ. महेंद्र कुमावत.
बीकानेर संभाग: प्रसन्न चंद्र मेहता, कैलाश चौधरी और राजेंद्र कुमार गहलोत.
भरतपुर संभाग: अशोक परनामी, हेमराज मीणा और छगन माहुर.
अजमेर संभाग: अरुण चतुर्वेदी, देवजी भाई पटेल और लालचंद कटारिया.
बीजेपी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को सक्रिय कर दिया है. संभागीय समितियों के जरिए चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी फीडबैक जैसे कामों को आगे बढ़ाया जाएगा.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 14:48 IST



