दौसा के खेत में दो दिन से डेरा जमाए था अजगर, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Last Updated:October 03, 2026, 15:01 IST
Dausa Python Rescue: दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के घूमना गांव में बाजरे के खेत में करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. खेत में कटाई कर रही महिला मजदूर ने अजगर को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. बताया गया कि अजगर दो दिनों से खेत में था. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद 40 किलो से अधिक वजन वाले अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.
ख़बरें फटाफट
घूमना गांव में बाजरे के खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर
दौसा: जिले के सिकराय उपखंड क्षेत्र के घूमना गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बांध के पास स्थित बाजरे के खेत में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अजगर के मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. समय रहते इस पर ध्यान दिया गया और कोई अनहोनी नहीं हुई.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय कुछ मजदूर घूमना गांव में स्थित एक खेत में बाजरे की फसल की कटाई का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खेत में काम कर रही एक महिला मजदूर की नजर अचानक वहां छिपे हुए एक विशाल अजगर पर पड़ी. अजगर का आकार इतना बड़ा था कि उसे देखते ही महिला घबरा गई. उसकी चीख-पुकार और हड़बड़ी को देखकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में भी अफरा-तफरी मच गई. मजदूरों ने बिना देर किए तुरंत इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी, जिसके कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
दो दिन से खेत में था मौजूद, रातभर डरे रहे ग्रामीणग्रामीणों ने बताया कि यह विशाल अजगर पिछले दो दिनों से इसी खेत में मौजूद था. रात गुजर जाने और सुबह होने के बावजूद जब अजगर खेत से बाहर नहीं निकला, तो ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई. खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई.
वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यूसूचना मिलने पर वनरक्षक महेंद्र अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. वन विभाग की टीम ने सूझबूझ के साथ विशाल अजगर को सुरक्षित काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि पकड़े गए इस अजगर की लंबाई करीब 12 फीट और इसका वजन 40 किलोग्राम से अधिक था. इतने भारी-भरकम और खतरनाक अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और खेत में काम करने वाले मजदूरों ने राहत की सांस ली. वन विभाग की इस तुरंत कार्रवाई से एक हादसा टल गया.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 15:01 IST



