‘अरे जया जी हंसती भी हैं’, अमिताभ बच्चन-गुलजार संग खिलखिलाती दिखीं जया बच्चन, नेटिजंस शॉक्ड, VIDEO वायरल

Last Updated:October 03, 2026, 14:06 IST
जया बच्चन का नाम आते ही अक्सर उनका बेबाक अंदाज और पैपराजी से दूरी चर्चा में रहती है. लेकिन इस बार कैमरों के सामने उनका एकदम अलग रंग देखने को मिला. मुंबई के एक बुक लॉन्च इवेंट में जया, अमिताभ बच्चन और गुलजार के साथ नजर आईं. इस दौरान वह लगातार मुस्कुराती और हंसती दिखीं. उनका यह रेयर मोमेंट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ख़बरें फटाफट
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और गुलजार का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- रेडिट
नई दिल्ली. जया बच्चन को अकसर पैपराजी के कैमरों से दूरी बनाते और फोटोग्राफर्स की मौजूदगी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते देखा गया है. लेकिन इस बार दिग्गज एक्ट्रेस का अंदाज कुछ ऐसा था, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. 2 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित एक बुक लॉन्च इवेंट में जया बच्चन अपने पति और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचीं. इस दौरान मशहूर लेखक और गीतकार गुलजार भी उनके साथ नजर आए. इस दौरान वह न सिर्फ कैमरे के सामने पोज देती दिखीं, बल्कि खुलकर हंसती और मुस्कुराती भी नजर आईं. जया बच्चन का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फैंस ने उनकी मुस्कान पर मजेदार और प्यारे कॉमेंट्स की झड़ी लगा दी.
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन काफी दिनों बाद एक बार फिर साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों का कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. खास बात ये हैं कि इस इवेंट में जया का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है.
जया बच्चन का हंसमुख अवतार
दरअसल, शुक्रवार 2 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान जया बच्चन को अपने पति और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे. अमिताभ ने जया बच्चन का हाथ थाम उन्हें स्टेज तक पहुंचे में मदद की. इस इवेंट में मशहूर गीतकार व लेखक गुलजार भी नजर आए. तीनों को साथ में बेहद खुशनुमा मूड में देखा गया. इवेंट के सामने आए वीडियोज में तीनों हस्तियां एक साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान गुलजार साहब की किसी बात पर जया बच्चन खिलखिलाकर हंस पड़ीं. उनके साथ खड़े अमिताभ बच्चन भी खुद को रोक नहीं सके और मुसकुराने लगे. फोटोग्राफर्स के सामने जया जी का यह हल्का-फुल्का और बेफिक्र अंदाज देख वहां मौजूद लोग और फैंस दंग रह गए.
View this post on Instagram



