जयपुर में 4 चरणों में पंचायत चुनाव, जानें कब और कहां डाले जाएंगे वोट, पूरा शेड्यूल देखें

Last Updated:October 03, 2026, 16:44 IST
जयपुर जिले में पंचायती राज चुनावों के महासंग्राम का पूरा खाका तैयार हो चुका है. जिले की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों के साथ-साथ जिला परिषद के भाग्य का फैसला करने के लिए करीब 19 लाख मतदाता मैदान में उतरेंगे, जिनमें 9.85 लाख से अधिक पुरुष, 9.14 लाख से अधिक महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं. जयपुर में चार चरणों में होने वाले इस चुनावी दंगल की सबसे बड़ी और अहम तारीखें जान सकते हैं.वोटिंग. (PTI)
जयपुर. राजस्थान में जयपुर जिले में पंचायत चुनाव 4 चरणों में होंगे. जिले की जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे. इस बार जयपुर जिले में करीब 18 लाख 99 हजार 794 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 9 लाख 85 हजार 447 पुरुष, 9 लाख 14 हजार 343 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव
जयपुर जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान चार चरणों में होगा.
पहला चरण – 21 अक्टूबर: गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद.
दूसरा चरण – 29 अक्टूबर: आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर.
तीसरा चरण – 4 नवंबर: फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा.
चौथा चरण – 14 नवंबर: बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी.
20 नवंबर को होगी वोटों की गिनती
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी. इसके बाद जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव होंगे.
25 नवंबर: जिला प्रमुख का चुनाव
26 नवंबर: उप जिला प्रमुख का चुनाव
27 नवंबर: प्रधान का चुनाव
28 नवंबर: उप प्रधान का चुनाव
सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव भी 4 चरणों में
ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए भी चार चरणों में मतदान होगा.
पहला चरण – 25 अक्टूबर: गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद की ग्राम पंचायतें.
दूसरा चरण – 31 अक्टूबर: आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर की ग्राम पंचायतें.
तीसरा चरण – 6 नवंबर: फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा की ग्राम पंचायतें.
चौथा चरण – 16 नवंबर: बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी की ग्राम पंचायतें.
मतदान के दिन ही आएगा सरपंच का रिजल्ट
ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए हुई वोटिंग की गिनती मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन की जाएगी और रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. वहीं, उपसरपंच का चुनाव अगले दिन कराया जाएगा.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 16:44 IST



