Entertainment

‘दृश्यम 3’ पर रीमेक का टैग नहीं चाहते थे डायरेक्टर, पिछली फिल्में देख लिखी नई स्क्रिप्ट, कहानी को दिया ओरिजिनल टच

Last Updated:October 03, 2026, 17:21 IST

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है और फैंस इस मूवी के दीवाने हो चुके हैं. इस बीच निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की मेकिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि ‘दृश्यम 3’ को रीमेक के टैग से मुक्त रखने और कहानी को अपना ओरिजिनल टच देने के लिए उन्हें पिछली दोनों फिल्में बार-बार देखनी पड़ीं. अभिषेक के मुताबिक, पुरानी फिल्मों के हर छोटे डायलॉग और सीन का तीसरे पार्ट से कनेक्शन जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे परफेक्ट बनाने के लिए खूब मेहनत लगी.

ख़बरें फटाफट

'दृश्यम 3' पर रीमेक का टैग नहीं चाहते थे डायरेक्टर, लिखी नई स्क्रिप्ट Zoomअभिषेक पाठक ने बताया ‘दृश्यम 3’ मेकिंग का किस्सा. ( फोटो साभार: Instagram@abhishekpathakk)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसकी कहानी को पर्दे पर उतारने के अपने अनुभव शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि तीसरे पार्ट को गढ़ना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. वह फिल्म पर रीमेक का टैग नहीं चाहते थे और इसलिए उन्होंने नए तरीके से स्क्रिप्ट लिखी.

अभिषेक पाठक ने खुलासा किया कि ‘दृश्यम 3’ की कहानी कई परतों में बुनी गई है, जिसे पूरी तरह परफेक्ट बनाने के लिए उन्हें पुरानी फिल्मों को बार-बार देखना पड़ा. उन्होंने इस बात का खास ख्याल रखा कि फिल्म का हर एक सीन और डायलॉग कहानी को आगे बढ़ाए और उसका कोई न कोई गहरा मतलब निकले. अजय देवगन के शानदार अभिनय और कसावट भरे डायरेक्शन ने मिलकर इस थ्रिलर को एक बार फिर दर्शकों के लिए बेहद खास और रोंगटे खड़े कर देने वाला बना दिया है.

‘दृश्यम 3’ की कहानी लिखते समय देखनी पड़ी पिछली फिल्में

उन्होंने कहा, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कहानी लिखते समय भी हम बार-बार पिछली फिल्मों के छोटे से डायलॉग या सीन को देखा करते थे और सोचते थे कि इसे पिछली कहानी से कैसे कनेक्ट किया जा सके. मैं इस बात को लेकर बहुत सजग था कि हमारे दर्शक पहले से ही ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2′ देख चुके हैं, तो वे इसकी कहानी से अच्छे वाकिफ हैं.’

रीमेक का टैग नहीं चाहते थे अभिषेक पाठक

अभिषेक पाठक ने आगे कहा, ‘मैं चाहता था कि लोगों को पुरानी यादों का एहसास हो और लगे कि सारे हिस्से आपस में जुड़े हुए हैं. साथ ही मैं इस बार रीमेक का टैग नहीं चाहता था, क्योंकि कहीं न कहीं मुझे इस बात का अंदाजा था कि जब आप कुछ ऐसा बनाते हैं, जो पहले से ही मौजूद है तो लोग हिंदी वर्जन में बनी फिल्म की मेहनत को नजरअंदाज करते हैं.’

अभिषेक पाठक ने अपने तरीके से लिखी ‘दृश्यम 3’

निर्देशक ने कहा, ‘मैं इसे सच में अपने तरीके से लिखना चाहता था. कहानी को अपने अंदाज में आगे ले जाना चाहता था और आखिरी पार्ट का अपना वर्जन बनाना चाहता था. हम लगातार स्क्रीनप्ले को लेकर बहस करते थे. अगर कुछ अंदाजा लगाने लायक लगता था तो हम कहते थे कि इसे कोई भी समझ सकता है. इस प्रोसेस ने हमें कहानी को जटिल बनाए रखने में मदद की, बिना दर्शकों को खोए.’ हालांकि, निर्देशक अभिषेक पाठक की मेहनत की हर जगह तारीफ हो रही है. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को दर्शकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 03, 2026, 17:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj