Sports

ईरानी कप: रेस्ट इंडिया की जीत में चमके मुकेश कुमार और आकाश दीप, जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

होमखेलक्रिकेट

ईरानी कप: रेस्ट इंडिया की जीत में चमके मुकेश-आकाश दीप, J&K को 167 रन से हराया

Last Updated:October 04, 2026, 18:01 IST

ईरानी कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाशदीप सिंह ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में टीम के लिए 6 विकेट अपने नाम किए, जिससे जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई.ईरानी कप: रेस्ट इंडिया की जीत में चमके मुकेश-आकाश दीप, J&K को 167 रन से हराया Zoomमुकेश कुमार और आकाश दीप सिंह

नई दिल्ली: मुकेश कुमार और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी की दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ईरानी कप का खिताब जीत लिया. जीत के लिए 279 रन के लक्ष्य क पीछा कर रही जम्मू-कश्मीर की टीम को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी. पहली पारी में 41 रन की बढ़त लेने वाली जम्मू कश्मीर की टीम मुकेश और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे दूसरी पारी में महज 111 रन पर ढेर हो गई.

सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (32) और कामरान इकबाल (32) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को जम्मू कश्मीर को अच्छी शुरुआत दिलाई. आकाश दीप ने इकबाल को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा. मुकेश ने लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को आउट कर जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया. डोगरा के खिलाफ मुकेश की गेंद हल्की-सी बाहर निकली और उनके डिफेंस को भेदते हुए मिडिल स्टंप उखाड़ गई.

दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की बैटिंग रही फ्लॉप

लंच के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था. खजूरिया 36 और अब्दुल समद छह रन बनाकर क्रीज पर थे. लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गयी और टीम ने अगले नौ ओवर में महज 22 रन जोड़कर अपने छह विकेट गंवा दिए.

मैच में आकाश दीप के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम प्रबंधन भी खुश होगा. उन्होंने कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए. न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को देखते हुए आकाश का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है. चोट से उबरने के बाद वह अब चयन के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने की मैच में दमदार वापसी

रेस्ट ऑफ इंडिया ने इससे पहले ने अपनी दूसरी पारी में बीते दिन के आठ विकेट पर 306 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की और 319 रन पर ऑलआउट हो गई. जम्मू कश्मीर की ओर से उमर नजीर, सुनील कुमार और साहिल लोटरा ने तीन-तीन विकेट लिए. रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिला दी.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 04, 2026, 18:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj