कप्तान बन गए पृथ्वी शॉ, अब अपने इशारे पर चलाएंगे पूरी महाराष्ट्र की टीम

होमखेलक्रिकेट
कप्तान बन गए पृथ्वी शॉ, अब अपने इशारे पर चलाएंगे पूरी महाराष्ट्र की टीम
Last Updated:October 04, 2026, 21:14 IST
टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. पिछले साल ही पृथ्वी शॉ ने मुंबई को छोड़ महाराष्ट्र के लिए खेलना शुरू किया है. पृथ्वी रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजदूगी में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी संभालेंगे. गायवाड़ इंडिया ए टीम के साथ जुड़े होने के कारण कप्तानी नहीं कर पाएंगे.पृथ्वी शॉ बने रणजी टीम के कप्तान
नई दिल्ली: हाल के दिनों में अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों को लेकर सुर्खियों में रहे पृथ्वी शॉ के लिए गुड न्यूज आई है. पृथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैचों के लिए महाराष्ट्र टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पृथ्वी को ये जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी के कारण दिया गया है. गायकवाड़ इंडिया ए के साथ आगामी सीरीज के लिए टीम में शामिल हैं. यही कारण है कि वह महाराष्ट्र के लिए शुरुआती रणजी मैचों में नहीं खेल पाएंगे.
पृथ्वी शॉ पिछले साल ही महाराष्ट्र की टीम से जुड़े हैं. इससे पहले वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते थे. घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद पृथ्वी की भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पाई है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह क्रिकेट के मैदान से बाहर के विवाद भी रहे हैं. हाल ही में पृथ्वी की शादी टूटी है. सगाई के 6 महीने बाद ही उनकी मंगेतर का उनसे अलगाव हो गया है.
कप्तानी में कमाल के रहे हैं पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ कप्तानी में कमाल के रहे हैं. अपनी कप्तानी में पृथ्वी ने साल 2018 अंडर-19 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया था. इस विश्व के बाद पृथ्वी को भारतीय टीम में डेब्यू और आईपीएल में खेलने का मौका मिला. टीम इंडिया के लिए पृथ्वी का इंटरनेशनल करियर भी शानदार तरीके से शुरू हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे उनमें निरंतरता की कमी आने लगी.
इसके अलावा फिटनेस और मैदान के बाहर हुए विवादों के कारण उन्होंने अपना फॉर्म खो दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि वह टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए. यहां तक की उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट तक नहीं मिलना बंद हो गया. किसी तरह आईपीएल 2026 में पृथ्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.
भारत के लिए 12 इंटरनेशल मैच खेले हैं पृथ्वी
पृथ्वी ने जब टीम इंडिया के लिए अपने करियर की शुरुआत की तो क्रिकेट एक्सपर्स्ट्स का कहना था कि उनमें सचिन और सहवाग दोनों की झलक दिखती है. हालांकि, दुर्भाग्यवश इस प्रतिभावान ओपनर का करियर ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाया है. पृथ्वी टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर सिर्फ 12 इंटरनेशनल मैच खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 528 रन बनाए. हालांकि, उम्मीद की जा रही है आगे आने वाले समय में अपने फॉर्मे और फिटनेस पर काम कर पृथ्वी भारत के लिए जल्द वापसी करेंगे.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 04, 2026, 21:14 IST



