10 तरीके मेटाबोलिज्म बूस्ट करने के लिए, रग-रग में भर जाएगी ताकत, 1 सप्ताह में दिखेगा असर

Last Updated:October 06, 2026, 15:52 IST
10 Tips to boost Metabolism: मेटाबोलिज्म शरीर का वह रासायनिक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है और उसे खर्च करने की क्षमता बढ़ती है. यानी यह शरीर में कैलोरी को तेजी से जलाना शुरू कर देती है. इससे शरीर तंदुरुस्त रहता और ताकत बढ़ती है. आजकल अधिकांश लोग स्लो मेटाबोलिज्म के शिकार हैं. ऐसे में हम यहां वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर बताएंगे मेटाबोलिज्म को कैसे बूस्ट किया जाए.मेटाबोलिज्म कैसे मजबूत करें. Photo : AI
How to Boost Metabolism : मेटाबोलिज्म को आमतौर पर लोग यह समझ लेते हैं कि इससे पाचन मजबूत होता है. यह बात पूरी तरह सही नहीं है. इसलिए पहले यह समझिए कि मेटाबोलिज्म है क्या. हम जब भोजन करते हैं तो यह आंतों में पचता है. पचने का मतलब यह हुआ कि भोजन से आवश्यक पोषक तत्व को शरीर निकाल लिया. अब यह पोषक तत्व खून में घुसेगा और खून के माध्यम से शरीर की सभी कोशिकाओं में जाएगा. वहां इस पोषक तत्व से कैलोरी बनेगी. कैलोरी मतलब एनर्जी. इसी एनर्जी से हमारा सारा काम होगा. इस पूरी प्रक्रिया को मेटाबोलिज्म कहते हैं. इसी रासायनिक क्रिया से हम जिंदा रहते हैं. इसलिए जब हम मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो गया, कहते हैं इसका आसान शब्दों में मतलब होता है-शरीर द्वारा कैलोरी जलाने की गति का तेज होना. इसमें ज्यादा कैलोरी बर्न होगी. इसका सीधा मतलब होगा कि आपको ताकत ज्यादा महसूस होगी. वहीं खाना शरीर में सीधे फैट बनने के बजाय तेजी से एनर्जी में बदल जाएगा और इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा. शरीर में स्फूर्ति रहेगी. इसलिए मेटाबोलिज्म बेहद कमाल की प्रक्रिया है. इसलिए कहा जाता है कि अगर मेटाबोलिज्म बूस्ट है तो शरीर हेल्दी तरीके से काम करता है. चलिए, अब यह जान लेते हैं कि मेटाबोलिज्म बूस्ट होगा कैसे होगा.
मेटाबोलिज्म बूस्ट करने के 10 सॉलिड तरीके
मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के कई तरीके हैं. बीबीसी गुड फुड ने कई डॉक्टरों से बातचीत और वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर 10 तरह से मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के टिप्स दिए हैं. यहां इन टिप्स से आप आप आसानी से मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकते हैं.
सबसे पहले संतुलित भोजन : मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में संतुलित भोजन का बहुत महत्व है. नियमित रूप से संतुलित भोजन करेंगे तो मेटाबोलिज्म अपने आप बूस्ट रहेगा. प्रोटीन मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में ज्यादा मददगार है. क्योंकि प्रोटीन में थर्मिक इफेक्ट होता है. इसका मतलब है कि प्रोटीन को पचाने में, उसे अवशोषित करने में और उसे प्रोसेस करने में शरीर को कार्बोहाइड्रेट या फैट की तुलना में 20-30% अधिक कैलोरी खर्च करनी पड़ती है. आपके शरीर को कैलोरी खर्च करने की क्षमता जितनी बढ़ेगी, मेटाबोलिज्म उतना बूस्ट होगा. इसके लिए आप अपने भोजन में साबुत अनाज, नट्स, बीज, प्रचुर मात्रा में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें. कैफीन, मिर्च, हल्दी, अदरक आदि मसाले भी मेटाबोलिज्म को बूस्ट करते हैं. इन सबके अलावा यदि आप पानी पर्याप्त नहीं पिएंगे तो भी मेटाबोलिज्म बूस्ट नहीं होगा. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग : सिर्फ संतुलित खान-पान ही मेटाबोलिज्म को बूस्ट नहीं करेगा. आपको इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी होगी. स्ट्रैंथ ट्रैनिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज है. विशेष रूप से रेजिस्टेंस ट्रेनिंग. इसमें आप वजनदार चीज को उपर उठाइए या अपनी तरफ खींचिए. जैसा ट्रैक्टर के टायर को धरती से उपर उठाना या भारी डंबल को उपर उठाना. इसी तरह किसी चीज के उपर में लटकर छाती को उससे उपर ले जाना. मतलब किसी न किसी तरह वजन को अपने शरीर के विपरीत दिशा में ले जाइए जिससे शरीर को ताकत लगाने की जरूरत पड़े.
हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग : इसमें तीव्र गति वाली यह कसरत आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकती है और ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है. इसके लिए रनिंग, साइक्लिंग, रस्सी कूद, बॉक्सिक आदि करें.
आंतों का ध्यान रखें: कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि गट माइक्रोबायोम यानी आंतों में असंख्य बैक्टीरिया हमारे समग्र शारीरिक और मानसिक सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.इसके लिए खान-पान में विविधता लाइए. यानी कई तरह की हेल्दी चीजों का सेवन करें. फाइबर युक्त भोजन से सबसे ज्यादा हेल्दी बैक्टीरिया बनते हैं.
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से बचें: अल्ट्रा प्रोसेस्ड चीजें किसी भी हाल में न खाएं. इनमें ज्यादा फैट, चीनी, नमक और एडिटिव्स का स्तर होता है, जिससे मोटापा बढ़ता है. इन चीजों को पचाने में शरीर को कम एनर्जी लगानी पड़ती है, जिसका मतलब है कि इन्हें खाने पर आप कम कैलोरी बर्न कर पाते हैं. इसलिए मैदा से बनी चीजें, पैकेज्ड फूड, आर्टिफिशियल ड्रिंक, बाजार की खाने वाले अधिकांश पैकेटबंद चीजें न खाएं.
कैफीन का सेवन: चाय, कॉफी और ग्रीन टी में मौजूद कैफीन का सेवन करने से एनर्जी की खपत में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. इसलिए ग्रीन टी आदि का सेवन नियमित रूप से करें.
पर्याप्त कैलोरी लें: अपने मेटाबॉलिज्म को सही बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी खाएं. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो शरीर एनर्जी बचाने की कोशिश में मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है. अपनी उम्र, काम और वजन के हिसाब से पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करें.
कुकिंग ऑयल बदलें: यदि आप खाना पकाने में रिफाइंड ऑयल्स का उपयोग करते हैं, तो उनके स्थान पर मीडियम चेन ट्राइग्लासिराइड्स से भरपूर फैट्स का उपयोग करें. माना जाता है कि ये ब्लड शुगर के स्तर को कम करते हुए मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं. इसके लिए जैतून का तेल, सरसो का तेल फायदेमंद होता है.
पर्याप्त नींद लें: अच्छी और पूरी नींद लेने से मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. नींद के दौरान शरीर ऐसे हार्मोन बनाता है जो मांसपेशियों को मजबूत करने और फैट बर्न करने में मदद करते हैं.
तनाव से बचें: जब तनाव पुराना या लंबे समय तक बना रहने वाला हो जाता है, तो यह मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है और शरीर के सामान्य कार्यों को कुछ समय के लिए बाधित कर सकता है.
About the AuthorLakshmi Narayan
मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…
और पढ़ेंFirst Published :
October 06, 2026, 15:51 IST



