15 साल बाद करीना कपूर और शाहरुख खान दिखेंगे साथ, ‘किंग’ में होगा मोहतरमा का खास गाना, सचिन-जिगर का होगा म्यूजिक

Last Updated:October 06, 2026, 18:39 IST
शाहरुख खान और करीना कपूर साथ में खूब जमते हैं. दोनों डॉन, रा.वन और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं. अब किंग में भी करीना कपूर की एंट्री हो सकती है. दरअसल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह स्पेशल रूप में दिखने वाली है. चलिए बताते हैं डिटेल.Image: IMDb
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 15 साल बाद शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं. दोनों की जोड़ी रा.वन जैसी फिल्म में खूब पसंद की गई थी. अब दोनों एक बार फिर फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं. दरअसल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करीना कपूर शाहरुख खान-सुहाना खान की ‘किंग’ में स्पेशल अपीरियंस के तौर पर नजर आ सकती हैं.
‘पिंकविला‘ की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर खान किंग फिल्म मेंएक खास गाने में नजर आएंगी. जिसका नाम होगा डैडी कूल. ये गाना फिल्म के लिहाज से काफी खास होने वाला है, जिसे हाइलाइट के रूप में देखा जा रहा है.
करीना कपूर होगी किंग का हिस्साखबर ये भी है कि अभी ये गाना शूट नहीं हुआ है. जल्द ही शाहरुख खान और करीना कपूर खान इस डैडी कूल गाने के लिए साउथ अफ्रीका जाकर शूट करेंगे. सूत्रों ने रिपोर्ट में बताया, ‘डैडी कूल एक स्पेशल सॉन्ग है जिसमें करीना कपूर और शाहरुख खान साथ में नजर आएंगे. इससे पहले दोनों को साथ में ऐसे दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा. ये किंग के सबसे खास हाइलाइट्स में से एक होगा.’
गाने के बारे मेंकिंग का गाना डैडी कूल सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और इसमें इंडियन-इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी नजर आएंगे. बता दें करीना कपूर और शाहरुख खान साथ में डॉन, रा.वन और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं.
किंग के बारे मेंकिंग की बात करें तो इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में पहली बार बाप बेटी की जोड़ी भी देखने को मिलेगी. सुहाना खान के लिए भी ये बॉलीवुड का बड़ा मौका है.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
October 06, 2026, 18:39 IST



