IND vs WI: भारतीय सरजमीं पर फिर नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एक बार फिर घरेलू सरजमीं पर डेब्यू नहीं हो पाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद बताया कि वैभव लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे मैच में नहीं खेल रहे हैं. इसके अलावा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर को पहली बार टी20 में खेलने का मौका मिला है.
टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पारी की शुरुआत करती हुई नजर आएगी. इसके अलावा ईशान किशन, कप्तान अय्यर और तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर में मोर्चा संभालेंगे. निचले क्रम में शिवम दुबे और नमन धीर पर जिम्मेदारी होगी कि वह मुश्किल परिस्थिति आने पर टीम के लिए रन बनाए.
वेस्टइंडीज की टीम में लौटे हेटमायर और रोवमैन पॉवेल
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मिडिल ऑर्डर के हिटर बल्लेबाज शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की वेस्टइंडीज वापसी हुई है. टी20 में ये दोनों ही खिलाड़ी पावर हिटर माने जाते हैं. इसके अलावा टीम में कामिल पूरन, मैथ्यू फोर्ड और शमार स्प्रिंगर की भी एंट्री हुई है. ऐसे में उम्मीद है कि टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम मेजबान भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी.
मंयक यादव की हुई टीम में वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ इकाना में खेले जा रहे टी20 में पेसर मयंक यादव की वापसी हुई है. मयंक के साथ मैच में अर्शदीप सिंह दूसरे मुख्य तेज गेंदबाज होंगे. इसके अलावा शिवम दुबे तीसरे पेसर की भूमिका में दिखेंगे. स्पिन विभाग में टीम के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर जिम्मेदारी होगी, जबकि नमन धीर भी गेंदबाजी में अपना योगदान दे सकते हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.



