‘हम तो आपके परमानेंट इंचार्ज’, कांग्रेस वॉर रूम में गहलोत-पायलट की मजेदार जुगलबंदी, खड़े देखते रहे रंधावा

Last Updated:October 07, 2026, 15:56 IST
राजस्थान कांग्रेस के वॉर रूम में पंचायत चुनाव की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बेहद गर्मजोशी और हल्के-फुल्के अंदाज में मजेदार बातचीत देखने को मिली. दोनों दिग्गजों के इस दोस्ताना और मजाकिया संवाद ने वहां मौजूद सभी नेताओं का ध्यान खींच लिया और माहौल खुशनुमा बना दिया. पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई इस अहम बैठक में जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वॉर रूम पहुंचे, उन्होंने सचिन पायलट से बेहद गर्मजोशी से हाथ मिलाया.
जयपुर. कांग्रेस के वॉर रूम में पंचायत चुनाव की बैठक के दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात का अंदाज चर्चा में रहा. दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई. बातों-बातों में अशोक गहलोत ने बोल दिया कि आपके परमानेंट इंचार्ज हैं. इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल हल्का-फुल्का हो गया.
वॉर रूम पहुंचे अशोक गहलोत ने सचिन पायलट से गर्मजोशी से हाथ मिलाया. इसके बाद गहलोत ने पायलट और कांग्रेस प्रभारी रंधावा की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- “अब तक रंधावा इंचार्ज थे. अब आप पायलट रंधावा के इंचार्ज बन गए.” गहलोत की इस बात पर सचिन पायलट भी मुस्कुराए और उसी अंदाज में जवाब दिया. पायलट ने कहा- “गहलोत जी, हम सबके इंचार्ज तो आप ही हैं.”
पायलट के जवाब पर गहलोत ने भी दिया मजेदार पलटवार
पायलट की बात सुनकर गहलोत ने अपने अंदाज में जवाब दिया- “हम तो आपके परमानेंट इंचार्ज हैं.” दोनों नेताओं के बीच इस हल्के-फुल्के संवाद ने बैठक के माहौल को कुछ देर के लिए खुशनुमा बना दिया. पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक के बीच गहलोत-पायलट की गर्मजोशी और मजाकिया बातचीत वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रही.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 07, 2026, 15:54 IST



