Health

क्यों हर नवरात्रि में मरीजों के लिए खोल देते हैं क्लीनिक के दरवाजे? छतरपुर के डॉक्टर दंपति की 8 साल पुरानी पहल

Health Tips: मप्र के छतरपुर जिले के लवकुश नगर के डॉ सुधीर दुबे जो अपनी पत्नी डॉ दीप्ति के साथ हर साल शारदीय नवरात्र के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं. जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं. साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट भी मुफ्त में वितरित की जाती है. बता दें, इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पिछले 8 सालों से किया जा रहा है. इस बार ये स्वास्थ्य शिविर 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा. कैसे हुई इस पहल की शुरुआत? आइए जानते हैं.

पिता की प्रेरणा से शुरू की पहलडॉ सुधीर बताते हैं कि उनके पिता जी ने कहा था, “जब पैसा कमाने लगो तो अपनी कमाई का कुछ परसेंट गरीबों में भी बांटते रहना.” पिता जी की ये सीख मैंने गांठ बांध ली और अपनी कमाई का 10‌ परसेंट शारदीय नवरात्रि में मरीजों की सेवा में खर्च करता हूं. इसलिए हर साल की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र में फ्री हेल्थ कैंप लगाने जा रहे हैं. ये हेल्थ कैंप स्वास्तिक हेल्थकेयर एंड डेंटल क्लिनिक चंदला रोड लवकुश नगर में 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी. इस स्वास्थ्य शिविर में विशेष विषेषज्ञ भी शामिल होंगे.

डॉ सुधीर बताते हैं कि साल 2018 में जब मैंने लवकुश नगर में स्वास्थ्य क्लीनिक खोला था तभी से शारदीय नवरात्रि में महिलाओं के लिए निःशुल्क इस शिविर की शुरुआत कर दी थी. साल 2020 में शादी के बाद मेरी पत्नी डॉ दीप्ति शुक्ला भी मेरे इस शिविर में सहयोग करने लगीं. इस तरह पिछले 8 सालों से नवरात्रि में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं. पिछले साल से इस शिविर में महिलाओं के साथ पुरुष की भी एंट्री कर दी है. सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच आ सकते हैं. साथ ही नवरात्रि के दौरान क्लीनिक में भी 50 परसेंट छूट देते हैं.

प्रतिदिन मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएंडॉ. सुधीर दुबे एवं डॉ. दीप्ति शुक्ला द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी. साथ ही डॉ कृतिका तिवारी (MD) द्वारा निशुल्क ऑनलाइन परामर्श एवं रिपोर्ट रिव्यू भी किया जाएगा.

स्वास्थ्य शिविर के 8 दिनों का जानें पूरा शेड्यूलमरीजों को सेवाएं देने के लिए 11 अक्टूबर को विशेष विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी(MD Medicine) शामिल होंगे. डॉ. सोवत लाल (MS जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन उदर रोग विशेषज्ञ), डॉ. विदित सोनकिया( MS, अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ अनिरुद्ध चतुर्वेदी(MD बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ)

वहीं 15 अक्टूबर को मरीजों की सेवा के लिए डॉ. सुदीप जैन(MBBS MD DDM PDCDM डायबिटीज स्पेशलिस्ट) आएंगे. आखिर दिन यानि 18 अक्टूबर को डॉ. सत्यम सोनी (MS जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, Assistant Professor, Satna), डॉ. पलक पटवा( MS, नेत्र रोग सर्जन) और कार्डियक परामर्श के लिए डॉ. गौरव कवि भार्गव(DM Cardiology) भी शामिल होंगे. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन परामर्श भी उपलब्ध रहेगा.

शिविर में होगी निःशुल्क जांचडॉ सुधीर बताते हैं कि शिविर में बीपी, शुगर और ईसीजी की जांच पूरी तरह से मुफ़्त रहेगी. साथ ही दूसरी जांचों पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा.

ये मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएंडॉ सुधीर बताते हैं कि मुख एवं दंत रोग का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा. स्त्री रोग परामर्श एवं उपचार किया जाएगा. साथ ही बीपी, सुगर, अस्थमा, वायरल रोग, घबराहट का उचित परामर्श एवं उपचार किया जाएगा. पेट दर्द, पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील, पित्त की पथरी, स्तन में गांठ  का उपचार किया जाएगा. लेजर मशीन द्वारा मस्से, गांठ आदि के उपचार पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क पोषण आहारयुगपुरुष स्वामी विवेकानंद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क पोषण आहार वितरण भी किया जाएगा. इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए इस नंबर पर 8871299134 संपर्क कर सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj