Sports

Hardik Pandya Net Worth: मैगी खाकर बीता दिन, आज पहनते हैं करोड़ों की घड़ियां और कपड़ों की तरह बदले हैं कार, जानें कितनी है हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 33 साल के हो गए हैं. साधारण परिवार में जन्मे हार्दिक आज भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं. हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को ऐसा संतुलन दिया कि वह भारत के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए. हालांकि, चोट के कारण समय-समय पर उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगता रहा है. अभी भी हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और टीम इंडिया के सेटअप से दूर हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही फिट होकर वापसी करेंगे. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल कैसी है.

हार्दिक का शुरुआती जीवन रहा संघर्षपूर्ण

हार्दिक पांड्या का शुरुआती सफर बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा. हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का सूरत में कार फाइनेंस का बिजनेस था, लेकिन इसमें उन्हें बहुत नुकसान हुआ, जिसके बाद पूरे परिवार के साथ वह वडोदरा शिफ्ट हो गए. घर में भारी आर्थिक तंगी थी, जिसके कारण उनका स्कूल भी छूट गया. हालात ऐसे थे कि हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल को मैगी खाकर दिन गुजारना पड़ता था.

आर्थिक हालात इतने खराब हो गए थे कि हार्दिक के पास खुद की किट तक नहीं थी. वह दूसरों से किट उधार मांगते थे. सिर्फ इतना ही नहीं, थोड़े-बहुत पैसों के लिए वह दूर-दराज के इलाकों में जाकर क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन हार्दिक ने अपने सपने को जीना नहीं छोड़ा. संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत से पहले लोकल टूर्नामेंट्स में अपना नाम बनाया. इसके बाद स्टेट टीम और फिर आईपीएल में उनकी एंट्री हुई.

आईपीएल से बदली हार्दिक पांड्या की किस्मत

इंडियन प्रीमियर लीग 2015 के लिए जैसे ही हार्दिक का मुंबई इंडियंस के साथ कॉन्ट्रैक्ट हुआ, उनकी किस्मत ही बदल गई. आईपीएल डेब्यू के कुछ महीने बाद ही उनकी भारतीय टीम में एंट्री हो गई. इसके बाद तो फिर हार्दिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन से भारतीय टीम में वह छा गए. देखते ही देखते वह दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए.

क्रिकेट के मैदान पर इस सफलता और नाम के साथ ही उन्हें खूब शोहरत भी मिलनी शुरू हो गई. आईपीएल और भारतीय टीम में चमकने के बाद बड़े-बड़े ब्रांड्स उनके पीछे भागने लगे. एक-एक विज्ञापन के लिए करोड़ों में डील होने लगी. हार्दिक ने भी फेम को खूब एंजॉय किया. एक समय छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसने वाले हार्दिक ने हर उस शौक को पूरा किया, जिसका वह सपना देखते थे.

कलाई पर हार्दिक बांधते हैं करोड़ों की घड़ियां

यही कारण है कि आज उनकी कलाई पर एक-एक घड़ी करोड़ों की है. आज हार्दिक कपड़ों की तरह अपनी गाड़ियां बदलते हैं. जो हार्दिक कभी एक मैगी खाकर पूरा दिन गुजारते थे, वह आज विदेशी दौरे पर अपने पर्सनल खर्चे पर साथ में कुक को ले जाते हैं, ताकि उनको वही खाना मिले जिससे उनकी फिटनेस पर कोई असर न पड़े.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj