Rajasthan

सांभरिया रोड पर नॉनवेज ढाबे को लेकर विवाद, प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष बोले- नहीं खुलने देंगे ढाबा

Last Updated:October 11, 2026, 18:29 IST

Jaipur Non Veg Dhaba Protest: जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र स्थित सांभरिया रोड पर आबादी क्षेत्र में नॉनवेज ढाबा खोलने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने ढाबा खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की. विरोध के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आबादी क्षेत्र में ढाबा नहीं खुलने दिया जाएगा. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideनॉनवेज ढाबा खोलने पर भड़के ग्रामीण, महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने किया विरोधZoomआबादी क्षेत्र में नॉनवेज ढाबा खोलने पर भड़के ग्रामीण

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के बस्सी अंतर्गत कानोता थाना क्षेत्र के सांभरिया रोड पर एक आवासीय कॉलोनी के बीच नॉनवेज ढाबा खोले जाने का मामला बढ़ता जा रहा है. इस बात की भनक लगते ही स्थानीय निवासियों में गुस्सा है. आबादी क्षेत्र के बीच मांसाहारी ढाबा खुलने से शांति और धार्मिक सौहार्द के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके विरोध में स्थानीय लोग खुलकर सड़क पर उतर आए है.

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर यह ढाबा खोला जा रहा है, वह पूरी तरह से रिहायशी इलाका है और मुख्य रास्ता होने के कारण यहां दिनभर महिलाओं, बच्चों तथा स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है. लोगों का आरोप है कि शुरुआती विरोध और पुलिस-प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बावजूद ढाबा मालिक अपनी मनमानी पर अड़ा हुआ है और चुपचाप ढाबा शुरू करने की पूरी तैयारी कर रहा है. इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होकर सीधे कानोता थाने पहुंचे.

स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किलमामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने केवल थाने में ही विरोध दर्ज नहीं कराया, बल्कि नगर पालिका प्रशासन को भी एक लिखित रिपोर्ट सौंपी है. इस ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि रिहायशी और आबादी क्षेत्र के बीच इस प्रकार के ढाबे के संचालन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ सकता है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो जाएगा.

भावनाओं और आपत्तियों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगाग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रामकिशन बैरवा ने मामले में हस्तक्षेप किया और शिष्टमंडल को आश्वस्त किया. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आबादी क्षेत्र के नियमों के विरुद्ध इस तरह का कोई भी ढाबा चालू नहीं होने दिया जाएगा. पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता की भावनाओं और आपत्तियों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा तथा किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

प्रशासन जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई करेइस विरोध प्रदर्शन और प्रशासनिक मुलाक़ात के दौरान क्षेत्र के दर्जनों नागरिक और कॉलोनीवासी उपस्थित रहे. इनमें पूर्व वार्ड प्रत्याशी सोनू बैरवा, रमेश, नरेंद्र, मुकेश चौधरी, विजेंद्र चौधरी, प्रेमपाल, भारतलाल, बृजेश, शंभूदयाल मिरोठा, मुकेश, महेंद्र, नवीन, पूरण सेन, नाथूलाल, वेद विहार के अध्यक्ष सोनू, मुकेश नागर, पूर्व मेंबर जगदीश, नारायण शर्मा और कैलाश रानिवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. सभी ने एक स्वर में मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई करे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 11, 2026, 18:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj