World

Heavy Rain Speedy Winds Alert: झमाझम बारिश 196KM स्पीड की हवाएं साइमन के डर से रद्द हुईं उड़ानें हवाई अड्डे तक बंद

Last Updated:October 12, 2026, 14:46 IST

Heavy Rain Speedy Winds Alert: इस वक्त पैसिफिक कोस्ट पर एक के बाद एक तूफानों ने कहर ढा रखा है. पहले इसियास ने बवाल मचाया और अब तूफान साइमन तेज बारिश और हाहाकारी हवाओं के साथ मैक्सिको के पैसिफिक कोस्ट से गुजर रहा है. कैटेगरी-3 के इस तूफान को लेकर तैयारी कर ली गई है कि ज्यादा नुकसान न हो.
Amazon Prime DayTop Deals Insideझमाझम बारिश, 196KM स्पीड की हवाएं, 'साइमन' के डर से रद्द हुईं उड़ानेंZoomसाइमन तूफान के चलते जारी हुआ अलर्ट. (रॉयटर्स)

Heavy Rain Speedy Winds Alert: एक के बाद एक तूफानों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसियास ने गुजरने के साथ ही जो तबाही मचाई, वो सबने देखी, इसी बीच अब मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान साइमन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. तूफान के कारण तेज हवाओं, भारी बारिश, ऊंची समुद्री लहरों और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. एहतियात के तौर पर कई जगहों पर गतिविधियां रोक दी गई हैं, जबकि प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं.

अमेरिकी नेशनल टाइफून सेंटर की 11 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान साइमन की रफ्तार करीब 5 मील प्रति घंटा थी, जबकि इसकी अधिकतम हवा की गति 120 मील यानि 196 किलोमीटर  प्रति घंटा दर्ज की गई. शुरुआत में इसके कैटेगरी-4 तूफान के रूप में तट से टकराने का अनुमान था, लेकिन बाद में यह कमजोर होकर कैटेगरी-3 में आ गया. हालांकि इससे खतरा कम नहीं हुआ है.

4 राज्यों में जारी हुआ अलर्ट ?

मेक्सिको की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी की नेशनल को ऑर्डिनेटर लौरा वेलास्केज अलजुआ ने बताया कि तूफान अभी जमीन से नहीं टकराया है, लेकिन तट के काफी करीब है. उन्होंने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा. प्रेसिडेंट क्लॉडिया शीनबाम ने जालिस्को, कोलिमा, मिचोआकान और नायारित राज्यों के लोगों से अपील की है कि खतरा पूरी तरह समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहें. अधिकारियों ने चेताया है कि बारिश या हवा का अचानक थमना खतरा खत्म होने का संकेत नहीं है. तूफान के दौरान कुछ समय के लिए मौसम शांत हो सकता है, लेकिन इसके बाद स्थिति फिर बिगड़ सकती है.

हवाई सेवाएं बंद, बचाव के लिए हजारों जवान तैनात

तूफान के खतरे को देखते हुए लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुएर्तो वलार्ता का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है. मंजनीलो हवाई अड्डे की उड़ानें भी दिनभर के लिए रद्द की गईं. मेक्सिको की नौसेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 4,600 से अधिक जवान तैनात किए हैं. उनके साथ भारी मशीनें, खुदाई के उपकरण और इमरजेंसी संसाधन भी भेजे गए हैं. अकापुल्को समेत कुछ इलाकों में बिजली बहाल करने का काम जारी है. फिलहाल तूफान की धीमी गति और उसके अनिश्चित रास्ते ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे चेतावनियों को गंभीरता से लें और हालात सामान्य होने तक सावधानी बरतें.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

October 12, 2026, 14:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj