हाथ मिलाने के लिए बेताब थी छोटी-सी फैन, अमिताभ बच्चन ने कर दिया इग्नोर? हुए ट्रोल- ‘नाना पाटेकर ऐसा नहीं करते थे’

Last Updated:October 12, 2026, 17:06 IST
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची उनसे हैंडशेक करने की रिक्वेस्ट करती है, लेकिन वे हाथ मिलाए बिना ही निकल जाते हैं. अब ये देखकर किसी ने नाना पाटेकर को याद किया तो किसी ने सलमान खान से उन्हें कंपेयर कर दिया है. एक ने तो ये तक कहा दिया है कि नाना पाटेकर होते तो ऐसा नहीं करते.
ख़बरें फटाफट
अधूरा रह गया बच्ची का सपना फोटो साभार: instagram@pallav_paliwal)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर मुंबई स्थित उनके घर जलसा के बाहर फैंस ने खूब सेलिब्रेशन किया. इस दौरान के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया देखने को मिले. लेकिन उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इनमें बिग बी अपने फैंस से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. लेकिन छोटी सी फैन उनसे हैंडशेक करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बिग बी मना कर देते हैं. बिग बी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है
अमिताभ के इस वीडियो पर उनके फैंस सवाल उठा रहे हैं. खासतौर पर एक महिला फैन के साथ हाथ न मिलाने का वीडियो को लेकर तो लोग इस पर अपनी अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ उनकी तुलना सलमान खान से कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें नाना पाटेकर से कंपेयर कर रहे हैं.
वायरल हो रहा अमिताभ बच्चन का वीडियो
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो में बिग बी के आसपास सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं. इस दौरान कई लोग उनके करीब आने की कोशिश करते दिखते हैं. फैंस अपने पसंदीदा स्टार से मिलने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. उन्हें छूने और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन कुछ लोगों से हाथ मिलाने से इनकार करते नजर आ रहे हैं.
बिग बी ने नहीं ली फैंस की सुध (फोटो साभार: instagram@pallav_paliwal)
छोटी बच्ची करना चाहती थीं शेकहैंड
इसी दौरान एक छोटी फैन भी अपने चहेते सुपरस्टार से हाथ मिलाने के लिए बेचैन नजर आईं. लेकिन उसका ये सपना अधूरा रह गया. महानायक के बॉडीगार्ड बच्ची को धकेल कर पीछे कर देते हैं. अब सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को देखकर नाना पाटेकर को याद किया है. एक ने कहा- इसलिए नाना पाटेकर अलग और अच्छे थे. वह होते तो ऐसा नहीं करते. दूसरे यूजर ने कहा कि ये अच्छा नहीं हुआ, काश ऐसा नहीं होता.वो होते तो हाथ नहीं गले मिलते. एक ने नाना पाटेकर का साफ दिल इंसान बताया . कुछ तो मिस यू नाना पाटेकर सर लिख रहे हैं.
बता दें कि ये बच्ची जो सिर्फ अमिताभ से शेकहैंड करना चाहती थी, वह अब पीछे हट जाती हैं.ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस बीच कमेंट सेक्शन में लोग अमिताभ बच्चन को बुरा-भला कह रहे हैं. लेकिन इस पर अब तक बिग बी ने कोई रिएक्ट नहीं किया है, न ही उनका कोई पोस्ट इस वीडियो के बाद आया है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 12, 2026, 17:06 IST



