Sports

मैच का पहला ओवर और हैट्रिक! क्रिकेट इतिहास का वो करिश्मा जो सिर्फ एक भारतीय के नाम है

होमखेलक्रिकेट

मैच का पहला ओवर और हैट्रिक! क्रिकेट में वो करिश्मा जो एक भारतीय के नाम है

Last Updated:October 13, 2026, 05:01 IST

क्रिकेट के खेल में किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना एक बड़ी उपलब्धि होती है. हालांकि, कई गेंदबाज अपने पूरे करियर में कभी हैट्रिक नहीं ले पाते, लेकिन क्या हो जब कोई गेंदबाज मैच के पहले ही ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ले? क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाला सिर्फ एक ही गेंदबाज हुआ है और वह भी भारतीय है.Amazon Prime DayTop Deals Insideमैच का पहला ओवर और हैट्रिक! क्रिकेट में वो करिश्मा जो एक भारतीय के नाम हैZoomइरफान पठान हैट्रिक लेने के बाद

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में किसी गेंदबाज के लिए हैट्रिक एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इस खेल में हैट्रिक जैसी चीजें बहुत कम देखने को मिलती हैं, खासतौर पर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के खिलाफ. निचले क्रम में एक बार माना जा सकता है कि वहां पुच्छल्ले बल्लेबाज होते हैं, तो एक काबिल गेंदबाज हैट्रिक का मौका बना सकता है. लेकिन क्या कोई मैच के पहले ही ओवर में टॉप के तीन बल्लेबाजों को लगातार आउट करके हैट्रिक ले सकता है? सुनने में यह असंभव जैसा लगता है, लेकिन क्रिकेट में ऐसा हो चुका है.

इस कारनामे को करने वाले कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान हैं. इरफान ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट मैच में यह कमाल किया था. कराची टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. नई गेंद से कप्तान द्रविड़ ने इरफान पठान को पहला ओवर थमाया. पाकिस्तान के लिए इमरान फरहात और सलमान बट पारी की शुरुआत करने आए.

अंतिम तीन गेंदों पर पठान ने 3 बल्लेबाजों को किया आउट

इरफान ने अपनी हैट्रिक अपने ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर हासिल की थी. पाकिस्तान के लिए सलमान बट ने पहले स्ट्राइक ली. इरफान की लहराती हुई पहली तीन गेंदें तो सलमान ने किसी तरह खेल लीं, लेकिन चौथी गेंद पर सलमान ने बल्ला अड़ाया और स्लिप में राहुल द्रविड़ के हाथों लपके गए. सलमान के विकेट के बाद कप्तान यूनिस खान बल्लेबाजी के लिए आए. क्रीज पर कदम रखते ही इरफान के ओवर की 5वीं गेंद पर वह एलबीडबल्यू हो गए.

सलमान और यूनिस खान के विकेट से पाकिस्तानी टीम में हाहाकार मच गया. अफरातफरी के इस माहौल में मोहम्मद युसूफ बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन इरफान के खिलाफ ओवर की अंतिम गेंद पर वह बोल्ड हो गए. इस विकेट के बाद तो कराची में मैच देखने आए दर्शकों में सन्नाटा छा गया. इस तरह इरफान पठान क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो आज तक नहीं टूट पाया है.

भारतीय टीम हार गई थी कराची टेस्ट मैच

मैच के पहले ही ओवर में इरफान पठान की हैट्रिक के बावजूद टीम इंडिया को करारी हार मिली थी. दरअसल, टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद पाकिस्तान के लिए निचले क्रम में कामरान अकमल ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा शोएब अख्तर और अब्दुल रज्जाक ने 45-45 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 245 रन तक पहुंचाने में सफलता पाई. इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 238 रन ही बना पाई. यहां से मुकाबला बराबरी का हो गया था.

दूसरी पारी में पाकिस्तान ने दमदार बल्लेबाजी की और 599 रन बनाकर पारी घोषित की. इससे टीम इंडिया को जीत के लिए चौथी पारी में 607 रनों का टारगेट मिला. इस विशाल लक्ष्य के सामने टीम इंडिया 265 रन ही बना पाई, जिससे पाकिस्तान ने मैच को 341 रनों से अपने नाम कर लिया. इस हार के कारण इरफान पठान की ऐतिहासिक हैट्रिक थोड़ी फीकी पड़ गई.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 13, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj