Entertainment
90s सा जादू और आज का नया रोमांस, इस सुरीले गीत ने जीता सबका दिल, अरिजीत सिंह की आवाज में खो जाएंगे आप

नई दिल्ली. साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ साल 2026 में रिलीज हुई थी. इसका ‘बहके यार’ एक खूबसूरत, सुरीला और रोमांटिक गाना है. यह गाना दो प्रेमियों के बीच पनपते प्यार, मासूमियत और एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव के अहसास को बहुत ही सादगी और खूबसूरती से पर्दे पर पेश करता है. यह नए जमाने का रोमांटिक गाना है जिसे हर किसी के दिल के गहराई से छुआ है. गाने में साई पल्लवी के बेहतरीन एक्सप्रेशन्स और जुनैद खान की सादगी भरी मौजूदगी शानदार लगती है. इसके मधुर बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक राम संपत का है. रोमांटिक गाने को अरिजीत सिंह और मेघना मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाजों से सजाया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



