शुभमन गिल ने किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, जीता रिकॉर्ड 5वीं बार आईसीसी अवार्ड, शेफाली वर्मा ने भी रचा इतिहास

होमखेलक्रिकेट
शुभमन गिल का अनोखा रिकॉर्ड, जीता रिकॉर्ड 5वीं बार आईसीसी अवार्ड
Last Updated:October 13, 2026, 13:06 IST
icc award record 5th time to shubhman gill: 27 वर्षीय शुभमन गिल को इससे पहले 2023 में जनवरी और सितंबर तथा 2025 में फरवरी और जुलाई के लिए यह सम्मान मिला था. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान ने कहा कि पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का आभारी हूं.शुभमन गिल ने जीता रिकॉर्ड 5वीं बार आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ अवार्ड
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया, जबकि महिला वर्ग में यह सम्मान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला. गिल ने वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज की बराबरी कर ली है, जो पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ रह चुकी हैं.
27 वर्षीय शुभमन गिल को इससे पहले 2023 में जनवरी और सितंबर तथा 2025 में फरवरी और जुलाई के लिए यह सम्मान मिला था. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान ने कहा कि पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ का पुरस्कार जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का आभारी हूं.
गिल ले उड़े सम्मान
शुभमन गिल ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 110 रन बनाए थे. इसके बाद गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ते हुए 133 गेंदों में 223 रनों की पारी खेली, जिससे उनकी टीम ने आठ विकेट शेष रहते और 39 गेंदें बाकी रहते 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया. गिल ने कहा कि वे रन बनाना बेहद संतोषजनक था और घरेलू फैंस के सामने सफल रन-चेज़ का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका समर्थन हमेशा हमें एक अतिरिक्त ऊर्जा देता है. वनडे क्रिकेट की गति काफी बढ़ गई है और आपको तुरंत सोचना होता है, परिस्थितियों का आकलन करना होता है और पिच तथा लक्ष्य की मांग के अनुसार खुद को ढालना होता है.
शेफाली का सुपर शो काम कर गया
शेपाली वर्मा, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद यह पुरस्कार जीता था, एक बार फिर बड़े मैचों में अपने प्रदर्शन के लिए चर्चा में थीं. आक्रामक सलामी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं क्योंकि भारत ने महिला एशिया कप जीता था. इस दौरान उन्होंने 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए और छह विकेट भी झटके. एशियाई खेलों में उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन बनाए. 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार फिर से जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है. एशिया कप और एशियाई खेलों की हमारी जीत में अपनी भूमिका निभाना बेहद संतोषजनक था और इस पुरस्कार को जीतना उन सफलताओं को और भी खास बनाता है.
तीसरी बार भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ी सम्मानित
यह पांचवां मौका है जब किसी एक देश के खिलाड़ियों ने एक ही महीने में पुरुष और महिला दोनों पुरस्कार जीते हैं, इससे पहले भारतीय क्रिकेटर दो बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना ने जून 2024 में यह सम्मान जीता था. अभिषेक शर्मा और मंधाना सितंबर 2025 के लिए चुने गए थे. मंगलवार के पुरस्कारों की शॉर्ट-लिस्ट में कई शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें पुरुषों के वर्ग में अभिषेक और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा दौड़ में थे. श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी भी महिला वर्ग के लिए रेस में थीं.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 13, 2026, 13:06 IST



