Sports

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा स्पेशल मैसेज

होमखेलक्रिकेट

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, लिखा स्पेशल मैसेज

Last Updated:October 15, 2026, 22:54 IST

Poonam Raut Retire: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 37 वर्षीय पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले. उन्होंने अपने शानदार सफर के लिए मुंबई क्रिकेट संघ और प्रशंसकों का आभार जताया है. जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, लिखा स्पेशल मैसेज Zoomपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भरोसेमंद और टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करके अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की आगामी टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले आए इस अचानक फैसले ने महिला क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबलों का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है, लेकिन सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले पूनम द्वारा यह बड़ा कदम उठाए जाने से खेल प्रेमियों के बीच उनकी पुरानी पारियां और योगदान चर्चा का विषय बन गया है.

सैंतीस वर्षीय पूनम राउत (Poonam Raut) ने अपने शानदार और लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलीं. उन्होंने साल 2009 से लेकर 2021 तक के अपने सफर में कुल चार टेस्ट मैच, 73 वनडे इंटरनेशनल मैच और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इन तमाम मुकाबलों में उन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता और धैर्य से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान की. टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े हों या वनडे फॉर्मेट में उनकी शतकीय पारियां, उन्होंने हर मोर्चे पर टीम की जरूरत के हिसाब से खुद को ढालने का हुनर दिखाया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj