Rajasthan

नवंबर-दिसंबर में होने वाली थी 2 शादियां, तैयारियों के बीच आ धमके चोर, पार कर ले गए 8 लाख की नकदी और जूलरी

Last Updated:October 16, 2026, 15:34 IST

Churu Theft News: चूरू के गागोर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों में सेंध लगाकर 8 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए. परिवारों ने ये गहने नवंबर-दिसंबर में होने वाली बच्चों की दो शादियों के लिए संभालकर रखे थे, राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.चूरू में दो घरों में लाखों की चोरी,नवंबर-दिसंबर में होनी हैं बच्चों की शादियांZoom

चूरू. जिले में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. वारदात राजगढ़ तहसील के गागोर गांव में हुई, जहां अज्ञात चोर दो घरों में घुसकर करीब 8 लाख रुपए नकद और बड़ी मात्रा में जेवरात लेकर फरार हो गए. चोरी की इस घटना से दोनों परिवारों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, सबसे ज्यादा दुखद बात यह है कि चोरी हुए आभूषण परिवारों ने अपने बच्चों की नवंबर और दिसंबर में होने वाली दो शादियों के लिए संभालकर रखे थे.

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया. चोर दोनों घरों के पीछे की तरफ से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे, इसके बाद घरों में लगे ताले तोड़कर नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के दौरान परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जब परिवार के सदस्य उठे और घरों में सामान बिखरा देखा, तो चोरी का पता चला, इसके बाद पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी.

8 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी

जानकारी के अनुसार, चोरों ने विकेश सिंह के घर से 8 लाख रुपए नकद के साथ सोने और चांदी के कई आभूषण चोरी कर लिए. चोरी हुए सामान में सोने की चूड़ियां, रखड़ी, नथ, हार, झुमके और अंगूठियां सहित अन्य जेवरात शामिल हैं, इसके अलावा चांदी के आभूषण भी गायब मिले. वहीं, नरेश सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. यहां से सोने की रखड़ी, झुमके, बालियां, नथ और अंगूठी सहित कई आभूषण चोरी कर लिए गए. इसके अलावा चांदी के सिक्के, लॉकेट और अन्य कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए.

शादी की तैयारियों के बीच परिवारों को लगा झटका

दोनों परिवारों ने बच्चों की आगामी शादियों के लिए लंबे समय से नकदी और आभूषण संभालकर रखे थे. ऐसे में एक ही रात में जमा-पूंजी चोरी हो जाने से परिवारों की शादी की तैयारियों पर संकट खड़ा हो गया है. वारदात के बाद गांव में भी चोरी की घटना को लेकर चिंता का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस चोरी के तरीके और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का सुराग तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Churu,Rajasthan

First Published :

October 16, 2026, 15:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj