ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, वनडे में जिम्बाब्वे के सबसे बड़े बल्लेबाज बने, तोड़ा एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट
ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, वनडे में जिम्बाब्वे के सबसे बड़े बल्लेबाज बने
Last Updated:October 18, 2026, 08:51 IST
बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने जीत के साथ दमदार शुरुआत की. मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेंडन टेलर और क्रेग इर्विन की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश 172 रन पर सिमट गई.ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा एंडी फ्लॉवर का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: ब्रेंडन टेलर और क्रेग इर्विन की दमदार अर्धशतक से जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में 99 रनों से हरा दिया. जिम्बाब्वे की इस जीत के साथ ही टेलर ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. वनडे क्रिकेट में टेलर जिम्बाब्वे की तरफ से अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज एंडी फ्लॉवर को पीछे छोड़ा है. वनडे में ब्रेंडन टेलर के अब 6837 हो गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि अपने 211वें मैच में हासिल किया, जिसमें 11 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है.
वहीं, एंडी फ्लॉवर की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए वनडे क्रिकेट में 6786 रन बनाए. एंडी अपने समय में दुनिया के एक बेहतरीन बल्लेबाज में रहे हैं. पूरे करियर में एंडी फ्लॉवर जिम्बाब्वे के लिए 213 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 44 अर्धशतक भी जड़े. वनडे के अलावा एंडी ने टेस्ट में भी दमदार खेल दिखाया है. उनके टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 63 मैचों में 4794 रन बनाए हैं.
बांग्लादेश पर जीत के हीरो रहे टेलर और इर्विन
वहीं, त्रिकोणीय सीरीज में इस मुकाबले बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ टेलर और इर्विन जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे. मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. हालांकि, बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सिर्फ 24 रन पर टीम ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से फिर टेलर और इर्विन ने पारी को संभाल लिया. ब्रेंडन टेलर ने 101 गेंद मे 81 रनों की पारी खेली, जबकि इर्विन ने 106 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा जिम्बाब्वे की तरफ से और कोई भी बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा पाए.
172 रनों पर सिमट गई बांग्लादेश की टीम
जिम्बाब्वे के खिलाफ 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई. बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी में 33.4 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई. टीम की तरफ से तंजीद हसन ने 38 गेंद में 46 रन बनाए. वहीं, जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. बता दें कि बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के अलावा इस त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान की है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 18, 2026, 08:51 IST



