राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, 6 जिलों में अलर्ट जारी, 19 अक्टूबर से कैसा रहेगा मौसम?

Last Updated:October 18, 2026, 19:03 IST
Rajasthan Kal Ka Muasam: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, टोंक और बारां समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे. मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया. पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. पूर्वानुमान के अनुसार, 19 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान कल का मौसम
Rajasthan Tomorrow Weather: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. रविवार को जयपुर में सी-स्कीम, जवाहर नगर सहित कई इलाकों में बारिश हुई. कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे. वहीं, टोंक और बारां समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी हैं. रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 19 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान टोंक जिले के नगरफोर्ट में सर्वाधिक 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जयपुर, टोंक और बारां समेत कई इलाकों में मौसम का असर देखने को मिला. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा. इससे पहले शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी. बादलों की आवाजाही और हवा चलने के कारण दिन में धूप कमजोर रही. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई.
बाड़मेर में 37.8 डिग्री तापमान, सिरोही सबसे ठंडाप्रदेश में बारिश और बादलों के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में सिरोही सबसे ठंडा रहा, जहां रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी राजस्थान में तापमान अब भी 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ऐसे में पूर्वी राजस्थान में बारिश और पश्चिमी हिस्से में शुष्क मौसम के कारण प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग नजर आ रहा है.
आज जयपुर, कोटा समेत इन संभागों में बारिश के आसारमौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, यह प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में अगले 4 से 5 दिन मौसम शुष्क रह सकता है.
23-24 अक्टूबर को फिर सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभप्रदेश में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 23 और 24 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, इसका असर किन क्षेत्रों में और कितना रहेगा, यह आगामी मौसम पूर्वानुमान से स्पष्ट होगा.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 18, 2026, 17:29 IST



