Rajasthan

टीकाराम जूली के नेतृत्व में कमिश्नरेट पर डटे कांग्रेसी, प्रशासन की चुप्पी से गहराया आक्रोश

Last Updated:October 20, 2026, 13:47 IST

Jaipur Police Commissionerate Congress Protest: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर रितु बराला मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना 12 घंटे बाद भी जारी है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ टकराव के हालात बन गए. पुलिस की ओर से औपचारिक संवाद न होने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. सुरक्षा के लिहाज से कमिश्नरेट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

ख़बरें फटाफट

रितु बराला केस: टीकाराम जूली के नेतृत्व में कमिश्नरेट पर डटे कांग्रेसीZoomJaipur Police Commissionerate Protest: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का धरना, एफआईआर की मांग पर अड़े जूली

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है. रितु बराला मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शुरू हुआ धरना 12 घंटे बीत जाने के बावजूद लगातार जारी है. धरनास्थल पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं. धरने के लंबा खींचने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक संवाद या सहमति की पहल नहीं की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट के बाहर मुख्य सड़क को जाम करने का प्रयास किया. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सड़क के बीच में आ गए, जिससे वहां यातायात बाधित होने लगा. पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए समझाइश की और कार्यकर्ताओं को सड़क से पीछे हटाया. कमिश्नरेट के बाहर लगातार हो रही उग्र नारेबाजी और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं.

भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीधरनास्थल पर मौजूद सभी कांग्रेस नेता एकजुट होकर पुलिस प्रशासन और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कमिश्नरेट के अंदर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहले से ही डटे हुए हैं, जबकि बाहर सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता नारेबाजी कर विरोध दर्ज करा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक रितु बराला के मामले में निष्पक्ष रूप से एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन और धरना समाप्त नहीं होगा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनातप्रदर्शन की गंभीरता और कार्यकर्ताओं के लगातार बढ़ते हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर बारीक नजर बनाए हुए हैं. कमिश्नरेट परिसर और आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोका जा सके.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 20, 2026, 13:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj