रांची में दिखी गन जैसी दिखने वाली आंखों की मशीन, 30 सेकंड में बताएगी किडनी हार्ट की भविष्य की बीमारी

Last Updated:October 20, 2026, 16:31 IST
Digital Health Conclave: झारखंड की राजधानी रांची में कुछ दिन पहले ही डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित किया गया था. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह आयोजन किया गया था. इसमें खास बात यह थी की डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए कई सारे ऐसे आधुनिक मेडिकल मिशन लाए थे, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है.
इनमें से एक मशीन लोगों को खूब पसंद आई, जो दिखने में कोई बड़े बंदूक जैसे लग रहा है, लेकिन काम इसका रेटिना का फोटो लेना था. जी हां! रेडिमो कंपनी के दिलीप बताते हैं कि हमें खास तौर पर इनवाइट किया गया है इस मशीन के लिए. ये मशीन आंखों की है और यह बहुत छोटी और पोर्टेबल है. मतलब आप कहीं भी ले जा सकते हैं.
दरअसल, इसकी मदद से हम आपकी आंख के रेटिना का फोटो लेते हैं. इसमें फंगस लेंस लगा हुआ है. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी है. जिसके द्वारा यह पूरा का पूरा आपकी आंखों के रेटिना को स्कैन कर लेती है और यह बताती है कि भविष्य में आपको कौन सी गंभीर बीमारी होने वाली है.
जैसे क्रॉनिक किडनी फेलियर या क्रॉनिक हार्ट फैलियर या हार्ट डिजीज. दिलीप बताते हैं कि यह मशीन 30 सेकंड के अंदर आपका फोटो लेकर आपके फोन के अंदर ही सारी की सारी बीमारी आपको बता देगी.
Add as Preferred Source on Google
मतलब आप अपने फोन में ही देख पाएंगे कि आपकी आंखों में क्या समस्या है. क्योंकि, आंख जो है, पूरा बॉडी का स्क्रीनिंग पार्ट होता है. आंखों की नसें बता देती हैं कि आपके शरीर में क्या समस्या है. इस मशीन की खास बात ये है कि वक्त रहते इलाज संभव हो पाएगा.
अगर आपको अभी पता चल जाए कि भविष्य में आपको क्रॉनिक किडनी डिजीज होने वाला है, तो आप अपने बीपी, शुगर की जांच कर कर लगातार डॉक्टर के निगरानी में रहेंगे और इस ताल भी सकते हैं. अभी रांची में तो यह मशीन नहीं है, लेकिन जल्दी इसे वह लॉन्च करने वाले हैं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 20, 2026, 16:31 IST



