Rajasthan

Kota Dussehra Mela 2026: कोटा में 105 फीट का हाईटेक रावण तैयार, 360 डिग्री घूमेगी गर्दन, तलवार भी चलाएगा

Last Updated:October 20, 2026, 18:53 IST

High Tech Ravana Kota: कोटा दशहरा मेले में इस बार 105 फीट ऊंचा हाईटेक रावण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. रावण 360 डिग्री गर्दन घुमाने, आंखें झपकाने और तलवार चलाने जैसी खूबियों से लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहीं, 72-72 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले, रंग-बिरंगे झूले, खान-पान की दुकानें और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं.

कोटा. देश भर में अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रखने वाले कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में इस बार का मुख्य आकर्षण 105 फीट ऊंचा रावण और उसके कुनबे के पुतले बने हुए हैं. दशहरा मैदान में विजयश्री रंगमंच के सामने 105 फीट ऊंचे रावण के साथ-साथ 72-72 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले पूरी तरह खड़े कर दिए गए हैं. मंगलवार सुबह से ही इन पुतलों को देखने और सेल्फी लेने के लिए मैदान में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

इस बार तैयार किया गया रावण का पुतला केवल अपनी विशालकाय ऊंचाई ही नहीं, बल्कि अपनी हाई-टेक खूबियों के चलते भी चर्चा में है. यह पुतला 360 डिग्री अपनी गर्दन घुमा सकेगा, आंखें-पलकें झपकाएगा, मूंछें हिलाएगा और हाथ में तलवार चलाता नजर आएगा. पुतलों के भीतर विशेष आकर्षक आतिशबाजी भी सेट की गई है. इसके अलावा वेलवेट के कपड़े से रावण की ड्रेस बनाई गई है.

मेले में उमड़ा जनसैलाब, झूले और खान-पान बने रौनक

दशहरे के अवसर पर मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और स्काउट गाइड व पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। मेले में डॉलर, डिस्को डांसर जैसे गगनचुंबी झूलों के साथ-साथ बच्चों के खिलौनों और महिलाओं के शृंगार की दुकानें सजी हुई हैं. वहीं शेरे-पंजाब आइसक्रीम, पन्नालाल जी व जैन पकौड़े और पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर जायके का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

राजसी सवारी और सांस्कृतिक संध्याएं

विजयादशमी के पावन पर्व पर गढ़ पैलेस से भगवान लक्ष्मीनारायण जी और प्रभु श्रीराम की भव्य सवारी निकाली जाएगी, जो पारंपरिक लवाजमे के साथ दशहरा मैदान पहुंचेगी. इसके साथ ही विजयश्री रंगमंच पर भजन संध्या, पंजाबी नाइट और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ बहु-दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों की भी शानदार शुरुआत हो रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

October 20, 2026, 18:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj