चाचा का पेड़ से लटका मिला शव, खेत में मिली दो भतीजों की लाश

Last Updated:October 21, 2026, 10:51 IST
राजस्थान के धौलपुर जिले से इस वक्त की सबसे दहला देने वाली और खौफनाक खबर सामने आ रही है. कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा के पास खेतों में एक साथ तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतकों में एक चाचा है जिनका शव पेड़ से लटका मिला है. जबकि उनके दो भतीजों के शव पास ही खेतों में पड़े मिले. तीनों मृतक आपस में चाचा-भतीजे हैं और एक दिन पहले ही बसेड़ी के आकपुरा गांव से घर से निकले थे.
धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. बसेड़ी क्षेत्र के आकपुरा गांव से गए चाचा और उनके दो भतीजों के शव कंचनपुर थाना क्षेत्र में सिकरौदा गांव के पास खेतों में मिले. चाचा का शव पेड़ से लटका हुआ था, जबकि दोनों भतीजों के शव खेत में मिले. तीनों पुरा सिकरौदा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
October 21, 2026, 10:51 IST



