Entertainment

दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में सिंगर के कॉन्सर्ट को पुलिस ने दी हरी झंडी

Last Updated:October 23, 2026, 16:03 IST

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने राजधानी में होने वाले उनके कॉन्सर्ट के आयोजन को हरी झंडी दे दी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दौर की समीक्षा के बाद आखिरकार प्रशासन से मंजूरी मिल गई है. अनुमति मिलने के साथ ही अब कॉन्सर्ट की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसे लेकर राजधानी के संगीत प्रेमियों और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में कॉन्सर्ट को मिली हरी झंडीZoom

नई दिल्ली. मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर पिछले कुछ दिनों से चल रहा खत्म हो चुका है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट को हरी झंडी मिल गई है. सुरक्षा चिंताओं के कारण पहले दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट के लिए अनुमति पर अस्थायी रोक लगा दी थी. मगर अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ ही अब सभी संशय खत्म हो गए हैं और राजधानी में मौजूद दिलजीत दोसांझ के फैंस में जश्न का माहौल है.

बुकमायशो की टीम ने साफ किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था, बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी. आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने से जुड़ी अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी जारी कर दी गई.

30 अक्टूबर को होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

बुकमायशो की टीम की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें सही नहीं हैं. इवेंट की मंजूरी को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था. त्योहारों के मौसम में सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने इवेंट के आयोजक बुकमायशो लाइव से सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था.

आयोजकों ने दिल्ली पुलिस को दिलाया भरोसा

अपडेट के अनुसार, बुकमायशो लाइव की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की और कॉन्सर्ट को लेकर अपनी विस्तृत योजना पेश की. आयोजकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा. इसके बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी देने पर दोबारा विचार किया और अनुमति दे दी.

दिलजीत दोसांझ के फैंस ने ली राहत की सांस

बुकमायशो की टीम ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो. इस अपडेट से उन फैंस को राहत मिली है, जो शो को लेकर असमंजस में थे.दिलजीत के दिल्ली शो को मंजूरी मिलने के बाद अब उनके फैंस 30 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं. उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ में दिल्ली के बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी कॉन्सर्ट हैं.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 23, 2026, 15:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj