Entertainment

महेश बाबू के बेटे ने ‘द पैराडाइज’ का किया रिव्यू, नानी की फिल्म को दी 1 स्टार रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंग

Last Updated:October 25, 2026, 17:33 IST

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टमनेनी इन दिनों फिल्मों पर अपनी बेबाक राय को लेकर काफी चर्चा में हैं. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर गौतम का तीखा रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौतम ने इस फिल्म को महज 1 स्टार रेटिंग देते हुए बेहद निराशाजनक बताया है. उन्होंने फिल्म की एडिटिंग पर सवाल उठाते हुए इसे काफी खराब करार दिया.

ख़बरें फटाफट

महेश बाबू के बेटे ने 'द पैराडाइज' को दी 1 रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंगZoomमहेश बाबू के बेटे को पसंद आई द पैराडाइज की सिनेमैटोग्राफी. (फोटो: IMDb/urstrulymahesh)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा नैचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. अब सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टमनेनी ने नानी की इस बिग बजट फिल्म का रिव्यू किया है और इसे निराशाजनक बनाया है. यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि ‘द पैराडाइज’ की एडिटिंग बहुत ही खराब हुई है.

गौतम फिल्मों को लेकर काफी बेबाक हैं और अपने ही पिता महेश बाबू की कुछ फिल्मों को 2 स्टार देने दे चुके हैं. अब फैंस की नजर उनकी एक और रेटिंग पर पड़ी है. गौतम ने नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ देखी है और उन्होंने इस फिल्म को सिर्फ 1 स्टार दिया है. फिल्मों पर उनकी इस बेबाकी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है.

गौतम ने ‘द पैराडाइज’ को बताया निराशाजनक फिल्म

महेश बाबू के बेटे गौतम ने लेटरबॉक्सड पर फिल्म को लेकर बेबाक अंदाज में लिखा, ‘मुझे फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और इमोशनल सीन्स में कलाकारों की एक्टिंग तो पसंद आई, लेकिन इसके अलावा कुछ भी अच्छा नहीं लगा. फिल्म बेहद निराश करने वाली थी और इसकी एडिटिंग तो वाकई बहुत घटिया थी.’

फैन ने वायरल कर दिया था लेटरबॉक्सड प्रोफाइल

कुछ महीनों पहले फैंस ने गौतम के लेटरबॉक्सड प्रोफाइल को वायरल कर दिया था. तब शुरुआत में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो से इसका लिंक हटा दिया था. हालांकि, अब उन्होंने अपने लेटरबॉक्सड अकाउंट पर एक मजेदार बायो के साथ लिंक फिर से जोड़ दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘आपका स्वागत है इस पेज पर, जो जाहिर तौर पर नेशनल न्यूज का मुद्दा बन चुका है. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. इसके साथ ही रोने वाले और विक्ट्री इमोजी भी शेयर किए.

‘द पैराडाइज’ में नानी ने निभाया हीरो का रोल
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. यह कहानी 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां सवारी नाम की एक जनजाति अपनी नागरिकता के अधिकार और पहचान के लिए संघर्ष करती नजर आती है. फिलहाल यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है, हालांकि कमजोर स्क्रिप्ट और लचर निर्देशन के कारण इसे दर्शकों और किटिक्स से नेगेटिव रिव्यूज मिले थे.

‘वाराणसी’ फिल्म में नजर आएंगे महेश बाबू

महेश बाबू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एसएस राजामौली की मच-अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ के बाद यह राजामौली का यह अगला प्रोजेक्ट है, जिसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह मूवी अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 25, 2026, 17:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj