Rajasthan

Trending Sarees: करवा चौथ पर किस रंग की साड़ी रहेगी ट्रेंड में? उदयपुर के बाजारों में इन कलर की ज्यादा डिमांड

Last Updated:October 26, 2026, 19:32 IST

Trending Sarees For Karwachauth: करवा चौथ से पहले उदयपुर के दिल्ली गेट कपड़ा बाजार में साड़ियों की खरीदारी बढ़ने लगी है. लाल और रानी रंग के साथ कट वर्क, बंधेज और गोटा-पट्टी वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं. बाजार में 600 रुपए से 5 हजार रुपए तक की साड़ियां उपलब्ध हैं, जिनमें जॉर्जेट और शिफॉन के लेटेस्ट डिजाइन खास आकर्षण बने हुए हैं.

उदयपुर. करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक नजर आने लगी है. सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाला यह व्रत महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर सजती-संवरती हैं, ऐसे में त्योहार पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अभी से अपनी पसंद की साड़ियां खरीदने बाजार पहुंच रही हैं. उदयपुर के दिल्ली गेट स्थित कपड़ा बाजार में भी करवा चौथ को लेकर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है. दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन, रंग और वर्क वाली साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं.

दिल्ली गेट के व्यापारी संदीप मूंदड़ा बताते हैं कि इस बार करवा चौथ के लिए कई लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं. इनमें कट वर्क, बंधेज और गोटा-पट्टी वर्क वाली साड़ियों की खास डिमांड देखने को मिल रही है. महिलाएं ऐसी साड़ियां पसंद कर रही हैं, जो पारंपरिक होने के साथ ही देखने में स्टाइलिश भी लगें. इन डिजाइनों में राजस्थानी रंग और पारंपरिक कारीगरी का आकर्षण भी देखने को मिल रहा है. त्योहार पर एथनिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं.

जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ियों को पसंद कर रही महिलाएं

इस बार साड़ियों के कपड़े में भी महिलाओं की पसंद खास नजर आ रही है. जॉर्जेट, प्योर जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं. हल्के कपड़े और आकर्षक डिजाइन के कारण इन्हें पहनना आसान होता है. वहीं, गोटा-पट्टी और दूसरे सजावटी वर्क के साथ ये साड़ियां त्योहार के मौके पर खास लुक देती हैं. महिलाएं ऐसी साड़ियां तलाश रही हैं, जिन्हें करवा चौथ की पूजा के साथ-साथ शाम को होने वाले पारिवारिक कार्यक्रमों में भी पहना जा सके.

लाल और रानी रंग की साड़ियों की ज्यादा मांग

करवा चौथ पर लाल रंग का अपना अलग महत्व है, यही वजह है कि इस बार भी लाल और रानी कलर की साड़ियों की मांग बाजार में ज्यादा देखने को मिल रही है. इन रंगों को पारंपरिक सुहाग के प्रतीक के रूप में पसंद किया जाता है. इसके साथ ही महिलाएं अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार अलग-अलग डिजाइन भी देख रही हैं. साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और आकर्षक वर्क को लेकर भी महिलाएं खास ध्यान दे रही हैं, ताकि त्योहार पर उनका लुक सबसे अलग नजर आए.

महंगाई के बीच भी त्योहार की खरीदारी शुरू

त्योहारों के मौसम में महंगाई का असर बाजार पर भी नजर आ रहा है. इसके बावजूद महिलाएं करवा चौथ के लिए खरीदारी करने में रुचि दिखा रही हैं. व्यापारी संदीप मूंदड़ा के अनुसार, बाजार में हैवी साड़ियों की कीमत करीब 600 रुपए से शुरू होकर 5 हजार रुपए तक है. अलग-अलग बजट के हिसाब से महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी खरीद सकती हैं. महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ उनके लिए सिर्फ व्रत का दिन नहीं, बल्कि पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से जुड़ा खास त्योहार है. इस दिन सजने-संवरने और पारंपरिक कपड़े पहनने का उत्साह अलग ही रहता है. इसी वजह से महिलाएं त्योहार से पहले ही अपनी पसंद की साड़ी चुन लेना चाहती हैं. फिलहाल बाजार में बढ़ती चहल-पहल बता रही है कि करवा चौथ को लेकर खरीदारी का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में बाजारों में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

October 26, 2026, 19:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj