सनी देओल की ‘सूर्या’ का पहला गाना रिलीज,‘सुनियो जरा’ से 21 साल बाद फिर साथ आए उदित नारायण और कुमार सानू

Last Updated:October 27, 2026, 16:31 IST
सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का गाना रिलीज हो चुका है. गाने में सनी देओल और रवि किशन का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है. ये गाना 90 के दशक के गानों की याद दिलाता है. गाने के जरिए पूरे 21 साल बाद उदित नारायण और कुमार सानू की जोड़ी ने मिलकर काम किया है. फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया.गाने पर सनी पाजी के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सनी देओल के गाने पर प्यार लुटा रहे फैंस
नई दिल्ली. बॉलीवुड के 90 के दशक के गानों के शौकीन लोगों के लिए सनी देओल का नया गाना किसी तोहफे से कम नहीं. नी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज हो गया है. गाने में सनी देओल का अलग अंदाज नजर आ रहा है. गाने में रवि किशन भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
इस गाने के जरिए मशहूर सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू एक बार फिर साथ काम करते नजर आए हैं. दोनों की आवाज में सनी देओल और रवि किशन की आने वाली फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज हुआ है. इस गाने की एक खास बात ये भी है कि इसमें सिंगर्स ने करीब 21 साल बाद किसी गाने के लिए साथ काम किया है गाने में अनूपम अमोद ने भी अपनी आवाज से सजाया है.
दोस्ती और पुरानी यादों को दर्शाता है गाना
सनी देओल की ‘सूर्या’ के गाने ‘सुनियो जरा’ में दोस्ती और पुराने रिश्तों का अनोखा रंग देखने को मिला है. इसके म्यूजिक वीडियो में सनी देओल और रवि किशन साथ सफर करते नजर आ रहे हैं.दोनों के किरदारों में दोस्ती और साथ बिताए पलों की झलकियां दिखाई गई हैं. इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने का संगीत राही ने दिया है, जो प्रीतम के म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस JAM8 से जुड़े हैं. वहीं, गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं.
21 साल बाद फिर बनी कुमार सानू-उदित नारायण की जोड़ी
बता दें सनी देओल की ये मच अवेटेड फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कमल मुकुट की इस फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं.फिल्म के डायरेक्शन की कमान एम. पद्मकुमार ने संभाली है. इस फिल्म के अलावा, सनी देओल फिल्म रामायण में भी नजर आने वाले हैं. फिलहाल, फिल्म का पहला गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों को सनी देओल और रवि किशन की जोड़ी के साथ उदित नारायण और कुमार सानू की आवाज सुनने का मौका मिल गया है. अब देखना होगा कि ‘सुनियो जरा’ संगीत प्रेमियों के बीच कितना पसंद किया जाता है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 27, 2026, 16:31 IST



